फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The dose of faith applied with the syringe of faith

आस्था की सिरिंज से लगाई विश्वास की डोज

Sat, 15 Jan 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The dose of faith applied with the syringe of faith
आस्था की सिरिंज से लगाई विश्वास की डोज
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेभर में शुक्रवार को करीब 200 मस्जिदों में और मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान वाली जगहों पर गंगा किनारे वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए। जिले में करीब ऐसे 19 हजार लोग थे, जिन्होंने वैक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया था। धार्मिक स्थलों पर कैंप लगाकर मौलानाओं की मदद से अब तक वैक्सीन न लगवाने वालों व पहली डोज ले चुके लोगों को दूसरी डोज दी गई। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान जाने वालों को भी बैराज के पास कैंप लगाकर वैक्सीन लगवाई गई। काफी श्रद्धालुओेें ने गंगा में डुबकी लगाने से पहले टीकाकरण कराया।
शुक्रवार को जिले में 55 हजार टीकाकरण के लिए खास अभियान चलाया गया। मकर संक्रांति भी थी और जुमे की नमाज भी अदा होनी थी। इसलिए अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए जिले में बड़ी संख्या में कैंप लगाने की तैयारी की गई। कैंप के लिए मस्जिदों और गंगा के तट दोनों को चुना गया। कोहरा और सर्दी होने के बावजूद गंगा बैराज पर कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले भर में 200 मस्जिदों में कैंप लगाया गया। लोगों ने भी प्रशासन के इस कदम में सहयोग किया और नमाज अदा करने के बाद टीकाकरण कराया। टीकाकरण कराने के लिए पंजीकरण आदि की व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग ने की थी। सभी से अपने परिवार के 15 साल से अधिक आयु के सभी सदस्यों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ वैक्सीन ने किया काम
कोरोना का नया वेरिएंट सामने आने के बाद से टीकाकरण अभियान ने तेजी पकड़ी है। जिले में कोरोना के हर रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं। लगभग सभी लोगों ने टीकाकरण पहले से ही कराया हुआ है। इस वजह से सभी मरीजों की तबीयत एकदम ठीक है। कोरोना के खिलाफ वैक्सीन ने अपना काम किया है। किसी भी मरीज को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई है।

वैक्सीन कोरोना से बचाव में कारगर है। यदि वैक्सीन लगवा चुके लोगों को संक्रमण लगा है तो उस पर असर नहीं हुआ। वैक्सीन लगवा चुके अधिकांश लोगों को संक्रमण से सुरक्षा मिल रही है। हम सभी को वैक्सीन की पूरी डोज लेनी चाहिए। हम जल्द ही वैक्सीनेशन में सौ प्रतिशत सफलता हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं।
- उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed