फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The dilapidated building was not repaired, the children were sent to another school

Bijnor News: जर्जर भवन बनाया नहीं, बच्चे भेज दिए दूसरे स्कूल

Mon, 25 Aug 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 25 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated building was not repaired, the children were sent to another school
पैजनिया के गांव मुकरपुर सत्ती में पूर्व माध्यमिक विद्यालय का जर्जर भवन। संवाद
पैजनिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुकरपुर सत्ती के जर्जर भवन का निर्माण कराने के बजाए अधिकारियों ने नया रास्ता निकालते हुए यहां के बच्चों को ढाई किलोमीटर दूर दूसरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय लाडनपुर विद्यालय में शिफ्ट कर दिया है। इस व्यवस्था में बच्चों की संख्या 114 से घटकर 69 रह गई है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और भाकियू (अ) ने इसको लेकर आंदोलन की धमकी तक दे दी है।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों और अभिभावकों ने खंडहर पड़े स्कूल भवन के सामने धरना-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से भवन का पुनर्निर्माण कराने की मांग की। देर शाम भाकियू अराजनैतिक के नेता दिगंबर सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने पंचायत भवन में अभिभावकों और बच्चों की समस्याएं सुनीं। ग्रामवासियों के अनुसार विद्यालय का भवन वर्षों से जर्जर अवस्था में है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत के बाद भवन का निर्माण तो नहीं हुआ ब्लकि यहां से बच्चों को दूसरे गांव में भिजवा दिया।
विज्ञापन

दिगंबर सिंह ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि शीघ्र भवन निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, प्रदेश जिला महासचिव राकेश प्रधान, मुस्तकीम, डाॅ. धर्मपाल सिंह, राजपाल सिंह, दिनेश कुमार, टीकम सिंह, छत्रपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, अजयपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए योगेंद्र कुमार ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी से स्कूल से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बच्चों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed