फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The death of the young man falling from train in bijnor

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Wed, 01 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 01 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा में एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। जीआरपी पुलिस ने युवक को पीएचसी स्योहारा भर्ती कराया। जिला अस्पताल जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मोहल्ला मिलकियान निवासी वासु (18) स्योहारा से चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन  से नजीबाबाद अपनी मौसी के घर जा रहा था। स्योहारा से निकलते की गांव विरामपुर मे वह ट्रेन से     गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको पीएचसी भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसको गंभीर अवस्था में बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिजनौर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक समेत यह चार भाई व दो बहने थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अफजलगढ़ में गांव आलमपुर निवासी बबलू व कोमल बाइक से अफजलगढ़ से गांव जा रहे थे। द्वारिकेश शुगर मिल के निकट सामने से आ रही वैन टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक से आ टकराई। इसमें  बाइक  सवार दोनों लोग घायल हो गए।  उन्हें सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेटर रेफर कर दिया गया। दोनों में  से एक ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed