{"_id":"5ec6b72f8ebc3e906700bb83","slug":"the-courts-of-bijnor-will-open-from-today-according-to-the-orange-zone-bijnor-news-mrt482790960","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरेंज जोन के हिसाब से आज से खुलेंगी बिजनौर की अदालतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओरेंज जोन के हिसाब से आज से खुलेंगी बिजनौर की अदालतें
विज्ञापन

बिजनौर। जिला जज जयश्री आहुजा के अनुसार बिजनौर के ओरेंज जोन में आ जाने के कारण अब 22 मई से अदालतें हाईकोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार खुलेंगी।
जिला जज द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिला जज, फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश व स्पेशल एक्ट से संबंधित सभी अदालतें, सीजेएम सिविल जज एसडी, सिविल जज जेडी व एडीजे प्रथम की अदालत 22 मई से अपना काम शुरू करेंगी। नगीना कोर्ट भी खुलेगी। चांदपुर व नजीबाबाद के कंटेनमेंट क्षेत्र में आने के कारण चांदपुर व नजीबाबाद की अदालतें नहीं खुलेंगी। कोर्ट में जमानत कार्य के साथ साथ वाहनों की रिलीज, अर्जेंट स्टे, पुलिस विवेचना से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। जजी परिसर में सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा हो गया है। जजी में सभी स्टाफ, वकील व वादकारी मास्क लगाकर आएंगे।