{"_id":"663672cb09745684410507be","slug":"the-complainants-returned-the-team-that-came-to-investigate-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-123162-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जांच करने पहुंची टीम को शिकायतकर्ताओं ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जांच करने पहुंची टीम को शिकायतकर्ताओं ने लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर-किरतपुर रोड के चौड़ीकरण में लगाई जा रही सामग्री की जांच का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। नहटौर-किरतपुर रोड के चौड़ीकरण में लगाई जा रही सामग्री की जांच करने पहुंची टीम बैरंग लौट गई। शिकायतकर्ताओं ने यह कहते हुए जांच कराने से मना कर दिया कि पुरानी टीम को ही भेजा गया है। इससे निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है।
नहटौर-किरतपुर रोड के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसकी निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप न होने के कारण सड़क उखड़ने की वीडियो वायरल हुई थी। इस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी, ग्राम प्रधान उदित चौधरी, ग्राम प्रधान अनीता देवी आदि ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की थी।
जिलाधिकारी के आदेश पर शिकायत की जांच करने के लिए तीन सदस्य कमेटी का गठन किया था। इसमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता फिरोज दोस्त, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी धर्मवीर सिंह व पूर्वी गंग नहर (खंड 4) के सहायक अभियंता अमित कुमार को रखा गया था। जांच टीम ने अपनी आख्या में सड़क निर्माण कंपनी के कार्य को मानक के अनुरूप बताया। इस पर शिकायतकर्ताओं ने जांच के समय उन्हें मौके पर न बुलाने की शिकायत करते हुए सड़क निर्माण की पुनः जांच करने की मांग की थी।
विज्ञापन
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने शिकायतकर्ता के असंतुष्ट होने पर जांच टीम को पुन: जांच करने के लिए आदेश जारी किए। शनिवार जांच टीम जांच करने के लिये मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता उसी टीम से जांच कराने की बात से सहमत नहीं हुए। उन्होंने जांच टीम से निष्पक्ष जांच की उम्मीद न होने की बात कही। इस पर जांच टीम बैरंग लौट गई।
इस अवसर पर तिलकराज सैनी, ग्राम प्रधान गिलाड़ी उदित चौधरी, ग्राम प्रधान पति ढकौली नवनीश कुमार, ग्राम प्रधान ककराला हेमराज सिंह, पूर्व प्रधान ककराला दिनेश सैनी, अर्जुन सिंह, करण सिंह, सुमित त्यागी, बलराम सिंह, सुभाष शर्मा, सुधीर कुमार, आबिद अहमद, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।