फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The clashes were bogus voting

फर्जी मतदान को लेकर हुईं झड़पें

Fri, 30 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 30 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
The clashes were bogus voting
धामपुर में धामपुर तहसील के अल्हैपुर ब्लॉक और कासमपुरगढ़ी में एक दो स्थानों पर फर्जी मतदान को लेकर झड़पें हुईं। बाकी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अल्हैपुर में 120 बीडीसीए जिला पंचायत के पांच सदस्य पद को लेकर मतदान हुआ। मतदान के लिए 270 बूथ बने थे। बीडीसी पद के लिए 415 व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 96 प्रत्याशी मैदान में रहे। बीडीसी के चार पद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

 

गांव शेखपुर भांबड़ा के बूथ पर एक भाजपा नेता ने समर्थकों के साथ बूथ कैप्चरिंग करने का प्रयास किया। प्रत्याशी ज्योति सिंह ने डीएम से इसकी शिकायत की। डीएम ने पुलिस को मौके पर भेज कर मामला दिखवाया। नींदडू में बगैर परमिशन के वोट डालने में लगी जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी की दो गाड़ियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उनके चालकों को शाम तक थाने में बैठाए रखा। मतदान संपन्न होने के बाद शाम को पुलिस ने उन्हें छोड़ा। गांव सलावा में फर्जी वोटिंग को लेकर बूथ पर काफी देर तक हंगामा रहा। पुलिस ने लाठियां फटकार कर हंगामा करने वालों को खदेड़ा। सरकड़ा में भी फर्जी वोटिंग को लेकर कई बार लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कर मतदान कराया।
विज्ञापन


गांव जगुपुरा एमानपुर शिवपुरी में भी ग्रामीणों ने फर्जी मतदान होने का आरोप लगा कई बार हल्ला किया। यहां पर भी पुलिस को व्यवस्था बनाने में सख्ती करनी पड़ी। गांव मुहम्मदपुर सादा में तीन बजे तक 65 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान शांतिपूर्ण रहा। जैतरा के पब्लिक इंटर कॉलेज में बने बूथ नंबर 245 पर लाइन नहीं टूटने की शिकायत सीडीओ से की गई।  सीडीओ ने दूसरे बूथों से कर्मियों को लगा मतदान को तेज कराया। गांव नौरंगाबाद के पंचायतघर में बने बूथ पर वोट डालने के लिए वोटरों की साढ़े छह बजे से ही लाइन लगने शुरू हो गई है। नौ बजे तक यहां पर 15 प्रतिशत मतदान हो चुका था। गांव जैतरा पुराना धामपुर में मतदाताओं में वोट डालने को काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अफजलगढ़ में विकास खंड की पांच जफिला पंचायत वार्डों व 117 बीडीसी सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। एक दो स्थानों पर फर्जी मतदान को लेकर मामूली झड़पे र्हुइं। बाकी स्थानों पर छोड़कर सभी स्थानों पर मतदान शांति पूर्ण रहा। ब्लॉक के जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के मतदान के लिए 242 बूथ बने। चुनाव शांति पूर्ण ढंग से निपटाने को बूथों पर पुलिस बल सतर्क रहा। डीए विनोद पवार व एसपी सुभाष सिंह बघेल क्षेत्र का भ्रमण कर चुनाव की जानकारी लेते रहे।  दो स्थानों फर्जी मतदान को लेकर आपस में झड़पें हुई। पुलिस की सख्ती के चलते मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed