फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The chain pulled from the neck of the woman who came out on the morning walk

बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से चेन झपटी

Sat, 28 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The chain pulled from the neck of the woman who came out on the morning walk
बिजनौर में शंभा बाजार में सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए महिला से चेन लूटने वाले बाइक सवार बदमाश। - फोटो : BIJNOR
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से खींची चेन
विज्ञापन

बिजनौर। शहर में चेन स्नेचर्स लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार की सुबह शंभा बाजार में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन खींच ली। इससे क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं में दहशत फैल गई। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पीड़ित महिला पति द्वारा उपहार में दी गई चेन जाने से बहुत दुखी हैं। बदमाशों की तस्वीर सीसी टीवी में कैद हो गई।
शंभा बाजार निवासी संगीता वर्मा पत्नी स्व.दीपक वर्मा शुक्रवार सुबह अपने पड़ोस की एक महिला के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। साईं मंदिर के पास एक बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने संगीता के गले से चेन झटक ली और फरार हो गए। महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार किसी के हाथ नहीं आए। एक बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि दूसरे ने कैप पहना था। पता चलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला ने रोते हुए पुलिस को घटना बताई। महिला के अनुसार चेन एक तोले करीब 50 हजार रुपये कीमत की थी। चेन उसके पति ने उसे उपहार में दी थी। वह स्वर्गीय पति की निशानी थी। बाइक का नंबर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस बाइक सवार उचक्कों को ढूंढ़ रही है। वहीं इस घटना से मॉर्निंग वॉक पर जाने वाली महिलाओं में खौफ है। महिलाओं का कहना है कि इस तरह के मामलों का जल्द से जल्द खुलासा करना चाहिए।
विज्ञापन

दो माह में सपना की चेन नहीं ढूंढ पाई पुलिस
करीब दो माह पहले नजीबाबाद रोड पर स्थित आनंद विहार में सपना नाम की महिला की घर के बाहर ही बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली थी। सपना का कहना है कि तहरीर भी दी, पुलिस आई भी, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को बदमाशों के फोटो भी उपलब्ध कराए गए, इसके बावजूद पुलिस अभी तक बदमाशों का या मेरी सोने की चेन का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शंभा बाजार की घटना में सीसीटीवी फुटेज निकाली गई है। उसी के आधार पर जांच चल रही है। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास चल रहा है।
कुलदीप गुप्ता, सीओ सिटी, बिजनौर

बिजनौर में शंभा बाजार में चेन लूटने के बाद जानकारी देती महिला संगीता।

बिजनौर में शंभा बाजार में चेन लूटने के बाद जानकारी देती महिला संगीता।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed