फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The car went out of control and hit a pole

कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई

Wed, 16 Nov 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
The car went out of control and hit a pole
हल्दौर क्षेत्र के गांव छजुपुरा सादात के प्राथमिक विद्यालय विद्युत पोल से टकराई कार। - फोटो : BIJNOR
कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई
विज्ञापन

हल्दौर। गांव छजुपुरा सादात में स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट बिजनौर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव कैल बकली निवासी ज्ञानप्रकाश वर्मा ने गांव बिसाठ के सामने हाईवे मार्ग पर स्थित एक पावर कोल्हू चला रखा है। बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव छजुपुरा में प्राथमिक विद्यालय के समीप बुधवार सुबह उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। उनके साथ कार में एक व्यक्ति और मौजूद था। कार के टकरा जाने से खंभा टूट गया और विद्युत लाइन स्कूल के परिसर के मेन गेट के समीप गिर गई। विद्युत लाइन का तार व खंभा टूटकर गिर जाने से आधे गांव की बिजली गुल हो गई। कार में सवार दोनों व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। निगम के एसडीओ अभय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करा लाइन को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed