फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The car was robbed by shooting the driver

चालक को गोली मारकर कार लूटी

Mon, 08 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The car was robbed by shooting the driver
चालक को गोली मारकर कार लूटी
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। कार के चालक को बदमाशों ने गोली मारकर हाईवे किनारे फेंक दिया और कार लूटकर फरार हो गए। इस वारदात को हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर नगीना थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया। हाईवे किनारे घायल हालत में पड़े मिले चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
रविवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग नगीना कोतवाली मार्ग पर जीतपुर के भट्ठे के पास एक गोली लगे व्यक्ति को राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को देते हुए उसे नगीना के सीएचसी में भर्ती कराया। घायल से जानकारी लेने के बाद सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि कुछ लोगों ने हरिद्वार से दिल्ली के लिए एक अर्टिका कार बुक की थी। कार को शिकोहाबाद निवासी राम नारायण चला रहा था। कार चालक ने पुलिस को बताया कि कार में सवार लोगों ने उसे गोली मार कर घायल कर दिया तथा उसकी कार लेकर फरार हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोली चलने व कार लूटे जाने की घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर जाकर जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ का कहना है कि अभी मामला पूरी तरह से साफ नहीं हो रहा है। क्योंकि हरिद्वार से दिल्ली जाने के लिए नगीना आने का कोई मतलब नहीं बनता। आखिर गोली क्यों और किस वजह से मारी गई यह भी अभी जांच का विषय है। रामनारायण को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया है। नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ नवीन कुमार ने बताया कि कार चालक राम नारायण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। उनका कहना है कि गोली सीने में बाईं तरफ सटाकर लगी हुई प्रतीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed