फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The budget brought hope for farmers-middle class and youth

किसान-मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए उम्मीदें लेकर आया बजट

Wed, 02 Feb 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The budget brought hope for farmers-middle class and youth
किसान-मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए उम्मीदें लेकर आया बजट
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार ने मंगलवार को आम बजट पेश किया। बजट पर सभी वर्गों की निगाहें टिकी हुई थीं। अब बजट में जैविक खेती और लागत में कमी लाकर किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया गया है। हालांकि किसानों इससे भी ज्यादा उम्मीद लगाए बैठे थे। किसानों ने बजट पर मिलीजुली प्रक्रिया दी है। वहीं युवाओं और व्यापारियों के लिए भी बजट उम्मीदें लेकर आया है। आयकर के स्लैब में बदलाव नहीं होने से करदाताओं ने राहत महसूस की है। संवाद
सीए बता रहे... मध्य वर्ग के लिए अच्छा है बजट
टैक्स स्लैब में बदलाव मध्य वर्ग के लिए फायदेमंद रहता। जीएसटी की शर्तों को आसान किया गया है। उनके अनुसार कॉरपोरेट टैक्स में राहत मिलने से उद्योग लगाने को बढ़ावा मिल सकता है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े और अपना घर आदि बेचने वालों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- रचना विश्नोई, सीए
सेवा कर पर जीएसटी से बहुत राहत की उम्मीद कर रहे हैं। जिसे इस बजट में 18 से घटाकर 12 प्रतिशत किया जाना चाहिए था। पिछले 6-7 वर्षों में, कर दरों के स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है, आय सीमा सीमा को 2.5 लाख के बजाय बढ़ाकर 5 लाख करने की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंचल चिकारा, चार्टेड एकाउंटेंट
क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वालों में बढ़ेगा रुझान
क्रिप्टो करेंसी से जुड़े डॉ. विदित कुमार के अनुसार क्रिप्टो करेंसी को मंजूरी मिलने से निवेशकों का रुझान इसकी ओर बढ़ेगा। जिन लोगों ने इसमें पैसा लगाया है उन्हें भी राहत मिलेगी।
लागत का मिलना चाहिए डेढ़ गुना दाम
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के अनुसार किसानों को फसलों की लागत का डेढ़ गुना दाम मिलना चाहिए। सरकार की इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार को किसानों की सभी फसलों को खरीदने की घोषणा करनी चाहिए।
आयकर दाताओं को किया नजरअंदाज
व्यापारी नेता मनोज कुच्छल के अनुसार लॉक डाउन में हुए नुकसान की भरपाई की उम्मीद थी लेकिन कुछ नहीं मिला। व्यापारियों को लोन में छूट की भी कोई घोषणा नहीं की गई है। सरकार ने व्यापारी वर्ग और आयकर दाताओं को एकदम नजरअंदाज कर दिया है।
बजट से हुई निराशा
व्यापारी सुशील जिंदल के अनुसार व्यापारी वर्ग कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान में था। सरकार ने इस वर्ग को उबारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। बजट से निराशा हुई है।
बचत करने वालों के लिए चले अलग योजना
कर्मचारी सवेंद्र कुमार के अनुसार टैक्स स्लैब में छूट मिलनी चाहिए। बचत करने वाले कर्मचारियों के लिए अलग से कोई घोषणा होनी चाहिए थी। बजट में ऐसा नहीं होने से निराशा हाथ लगी है।

फसलों का मिलना चाहिए डेढ़ गुणा दाम
भाकियू के मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार गंगा किनारे वन विभाग की जमीन पर माफियों का कब्जा है। सरकार को इस जमीन को मुक्त कराना चाहिए। सरकार को किसानों की फसलों की लागत का डेढ़ गुना दाम दिलाना चाहिए।

व्यापारी सुशील जिंदल

व्यापारी सुशील जिंदल- फोटो : BIJNOR

व्यापारी नेता मनोज कुच्छल।

व्यापारी नेता मनोज कुच्छल।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed