फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bride took away jewelry after injuring her husband

पति को घायल कर गहने ले उड़ी दुल्हन

Thu, 18 Mar 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
The bride took away jewelry after injuring her husband
पति को घायल कर गहने ले उड़ी दुल्हन
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। क्षेत्र एक गांव में दुल्हन ने शादी की पहली रात को ही पति को सरिये से हमलाकर घायल कर दिया और घर में रखे गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। काफी तलाश करने पर भी दुल्हन का कुछ पता नहीं चला। मामले को सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी युवक की शादी नहीं हो रही थी। कुछ दिन पूर्व हरिद्वार के एक व्यक्ति ने उसकी शादी कराने का आश्वासन दिया और युवक से इसके बदले अच्छी खासी रकम ऐंठ ली। इसके बाद हरिद्वार की एक युवती से होटल में उन्हें मिलवा दिया। सभी बात पक्की होने पर 15 मार्च को मंदिर में शादी हो गई। शादी के बाद देर शाम दुल्हन को लेकर सभी घर आ गए। मंगलवार की रात दुल्हन ने पति पर सरिये से हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक के बेहोश होने पर दुल्हन जेवर व अन्य सामान लेकर फरार हो गई। युवक को होश आने पर उसने दुल्हन के भागने की जानकारी परिजनों को दी, इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। शादी में बिचौलिये की भूमिका निभाने वाला व्यक्ति भी गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed