फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body of the woman kept in the sun-burning plant

धूप में रखा महिला का शव देख भड़कीं विधायक

Mon, 09 Jul 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 09 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
The body of the woman kept in the sun-burning plant
जिला अस्पताल में महिला के परिजनों से बात करतीं िवधायक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिला अस्पताल में महिला का शव मोर्चरी के पास धूप में रखा देखकर विधायक सुचि मौसम चौधरी काे गुस्सा आ गया। उन्होंने सीएमओ सहित स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। रविवार दोपहर विधायक निजी काम से अस्पताल गई थीं। वहां नगीना निवासी घायल अर्जुन पत्नी डोली की लाश के पास लेटा थ्ाा। दोनों  शनिवार रात सड़क हादसे शिकार हुए थे। विधायक ने सीएमओ डाॅ. राकेश मित्तल तथा सीएमएस सुखबीर सिंह को तुरंत मौके पर बुला लिया। उन्होंने कहा कि शव कमरे में रखना चाहिए था और घायल व्यक्ति को कम बेड ही उपलब्ध करा देते। विधायक की खरीखोटी सुनकर चिकित्सक व कर्मचारी बगले झांकने लगे। तुरंत ही शव को पोस्टमार्टम हाउस पर ले जाकर उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव को एंबुलेंस से घर भेजवाया गया।
विज्ञापन

बिजनौर में नगीना के गांव अमरौली निवासी अर्जुन पत्नी डोली (21) एवं अपने सात माह के बालक ऋषभ के साथ बाइक से बिजनौर आया था। शनिवार रात बच्चे की दवा दिलवाकर गांव लौट रहा था। बिजनौर-नगीना मार्ग स्थित मोहित पेपर मिल के सामने पहुंचने पर बाइक कार से टकरा गई। हादसे में दंपति घायल हो गया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने डोली को मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्जुन को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed