फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The board of development started laying before the election

चुनाव से पहले बिछने लगी विकास की बिसात

Thu, 22 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The board of development started laying before the election
बिजनौर में नगरपालिका में शामिल हुई नई आबादी क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए निरीक्षण करते चेयरप? - फोटो : BIJNOR
चुनाव से पहले बिछने लगी विकास की बिसात
विज्ञापन

बिजनौर। नगर निकाय चुनाव नजदीक आ रहे हैं। चुनाव से पहले विकास की बिसात बिछने लगी है। नगर पालिका की ओर से हाल ही में शामिल हुईं नई कॉलोनियों में विकास कराने के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही नई कॉलोनियों के वोट को रिझाने के लिए वहां विकास कराने की तैयारी आरंभ हो गई है।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विकास कार्यों के लिए बिजनौर नगर पालिका को तीन करोड़ का बजट मिल चुका है। नगर की आनंद विहार, मयूर विहार आदि में कॉलोनियों में नगर पालिका की टीम पहुंचकर सर्वे कर रही हैं। टीम सर्वे में सड़क, नालों व प्रकाश व्यवस्था आदि का क्या-क्या काम होंगे, कहां कितनी जरूरत आदि का खाका तैयार कर रही है। सीमा विस्तार से पहले शहर की एक वार्ड में 3700 की आबादी को आधार बनाया गया था, जबकि अब पांच से साढ़े पांच हजार की आबादी एक वार्ड में शामिल की गई है। अब पालिका में सात नए वार्ड बढ़ गए हैं, यानी 25 के बजाय 32 वार्ड हो गए हैं।
विज्ञापन

बिजनौर नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ। शहर के बाहर चक्कर रोड के अंदर तक पालिका क्षेत्र हो गया है। पालिका बिजनौर के सीमा विस्तार में 13 ग्राम पंचायतें शामिल हुई हैं। शहर में आए नए क्षेत्र बुखारा, लड़ापुरा, बकली, बख्शीवाला, रसीदपुर, आदमपुर, तीमरपुर आदि शामिल हैं। पालिका में पहले करीब 75 हजार मतदाता थे। सीमा विस्तार के बाद पंचायतों से करीब 42 हजार वोट बढ़ गए हैं। आबादी की बात करें तो करीब 1,70000 की आबादी अब शहरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावेदार विकास की बात पर जुटा रहे समर्थन
सीमा विस्तार होने के उपरांत पालिका में सभासद और चेयरमैन पद के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए नए चेहरे भी तैयारी में जुटे हुए हैं। सभासद अपने क्षेत्र में विकास की बात कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। चेयरमैन व सभासद के दावेदार सत्ताधारी पार्टी से चुनाव में समर्थन व टिकट पाने के लिए राजनीतिक लोगों की परिक्रमा भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत तीन करोड़ का बजट मिल चुका है। जिससे पालिका की सीमा में शामिल हुए नए क्षेत्र में सड़कों, नालों, पथ प्रकाश व्यवस्था के कार्य कराएं जाएंगे। फिलहाल इसके लिए कॉलोनियों का सर्वे कार्य चल रहा है
- विकास कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed