फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The blueprint of Kanwar Yatra is ready, there will be traffic diversion from 16

कांवड़ यात्रा का खाका तैयार, 16 से होगा ट्रैफिक डायवर्जन

Sun, 10 Jul 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The blueprint of Kanwar Yatra is ready, there will be traffic diversion from 16
बिजनौर में कांवड यात्रा को लेकर पुलिस विभाग की ओर से तैयार किया गया कांवड पथ का नक्शा। - फोटो : BIJNOR
कांवड़ यात्रा का खाका तैयार, 16 से होगा ट्रैफिक डायवर्जन
विज्ञापन

बिजनौर। सावन माह की महाशिवरात्रि नजदीक है, 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा चालू हो जाएगी। ऐसे में पुलिस ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का खाका तैयार कर लिया है। ट्रैफिक डायवर्जन के लिए भी निर्धारण कर दिया गया है, 16 जुलाई से जिले की कई सड़कों पर डायवर्जन रहेगा। हालांकि कांवड़ियों की भीड़ ज्यादा रही तो इसमें परिवर्तन भी हो सकता है। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को मेरठ में हुई बैठक के बाद अंतिम रूप दे दिया गया।
शनिवार को कांवड़ यात्रा के चलते कई जिलों की पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। इसमें बिजनौर से एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और यातायात उपनिरीक्षक बलराम यादव ने हिस्सा लिया। बता दें कि इससे पहले डीआईजी शलभ माथुर और एसपी बिजनौर दिनेश सिंह समेत जिले की पुलिस उत्तराखंड के अफसरों के संग भी बैठक कर चुकी है। जिसमें सुरक्षा इंतजामों और ट्रैफिक के मुद़दे पर मंथन किया गया था। मेरठ में हुई दूसरे दौर की बैठक के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन

ऐसे रहेगा डायवर्जन
हरिद्वार से बिजनौर आने वाले वाहन
- हरिद्वार से बिजनौर की तरफ आने वाले वाहनों को मंडावली से नांगल, चंदक, मंडावर से होकर निकाला जाएगा। इनमें अगर कोई वाहन बिजनौर शहर में आना चाहेगा तो उसे चक्कर रोड मंडावर चौराहे से नगर में प्रवेश मिलेगा। इसी चौराहे से मीरापुर, मेरठ और मुजफ्फरनगर की तरफ जाने वाले वाहनों को भेजा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हरिद्वार से जसपुर एवं मुरादाबाद जाने वाहन
-हरिद्वार से जसपुर या मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को नजीबाबाद से कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ़ के रास्ते जसपुर भेजा जाएगा। वहीं धामपुर से स्योहारा होते हुए मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को भेजा जाएगा।
--
बिजनौर से मुरादाबाद
-बिजनौर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन परंपरागत हल्दौर, नूरपुर से होकर भेजे जाएंगे
--
बिजनौर से हरिद्वार
-बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे से होते हुए किरतपुर, नजीबाबाद से होकर मंडावली के रास्ते हरिद्वार की तरफ भेजा जाएगा। अगर कांवड़ियों का आवागमन ज्यादा हुआ तो इन वाहनों को चंदक और मंडावर से होते हुए भी भेजा जा सकता है।

ये रहेंगे जिले में कांवड़ियों के पथ
-हरिद्वार से कोटद्वार जाने वाले कांवड़ियों को बलिया तिराहे से बाईपास नहर की पटरी से ग्राम समीपुर नहर की पुलिया से कोटद्वार रोड होते हुए भेजा जाएगा
-हरिद्वार से कोतवाली देहात की तरफ जाने वाले कांवड़ियों को नजीबाबाद बाईपास से जलालाबाद रेलवे पुल से जलालाबाद पेट्रोल पंप होते हुए नहर बसीरपुर के रास्ते कोतवाली देहात रोड की तरफ भेजा जाएगा
-भागूवाला से मंडावली, नांगल, मंडावर, बिजनौर, हीमपुर और चांदपुर होते हुए जनपद अमरोहा किस तरफ कांवड़ियां गुजरेंगे
-भागूवाला से मंडावली, नजीबाबाद, कोतवाली देहात, नहटौर, नूरपुर, शिवाला कला होकर नौगांवा अमरोहा के लिए कांवड़ियां जाएंगे
-मंडावली, नजीबाबाद, नगीना धामपुर स्योहारा होते हुए मुरादाबाद की तरफ कांवड़ियां प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed