फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bike rider killed in car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 18 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 18 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The bike rider killed in car collision
धामपुर। नेशनल हाईवे पर कार की जबरदस्त टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का पता लगाते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पंचनामा भरने के बाद पुलिस को शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की ओर से चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गांव घनसूरपुर अमरौली निवासी प्रदीप पुत्र नरेश (25) शुक्रवार सुबह बाइक से शेरकोट जा रहा था। हाईवे पर स्वास्तिक गार्डन के पास उसकी बाइक सामने से ओवर टेक कर आ रही कार से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को सीएचसी भेजकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीएचसी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी कार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना का पता लगते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।


परिजनों ने सीएचसी पहुंचकर पुलिस से आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाल रवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में पता लगने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed