{"_id":"63ce70dde9aa630b2d43b805","slug":"the-basis-of-the-goods-yard-road-at-the-railway-station-is-ready-bijnor-news-c-14-1-89216-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - रेलवे स्टेशन पर माल यार्ड की सड़क का आधार तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - रेलवे स्टेशन पर माल यार्ड की सड़क का आधार तैयार
Mon, 23 Jan 2023 05:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
- माल यार्ड में बनाई जा रही पक्की सड़क, जल्द होगी तैयार
- रेलवे स्टेशन पर नया भवन बनाने के लिए तोड़ी गई जीआरपी की चौकी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रेलवे स्टेशन बिजनौर का कायाकल्प किया जाना है। इसी क्रम में माल यार्ड की सड़क का आधार तैयार कर लिया गया है, जबकि स्टेशन पर नए भवन के लिए बीच में आ रही जीआरपी की चौकी को ध्वस्त कर दिया गया है। ट्रैक के कुछ हिस्से को भी हटाया जा रहा है।
बिजनौर स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाना है। बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गत वर्ष अपने दो दिवसीय दौरे पर बिजनौर, धामपुर के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। उन्होंने बिजनौर रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाए जाने की घोषणा की थी। रेल मंत्री की घोषणा के पांच महीने बाद धरातल पर काम दिखाई देने लगा है। माल यार्ड में सड़क बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सड़क का बेस बना दिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर रेलवे स्टेशन पर कायाकल्प का कार्य तेजी से चल रहा है।
स्टेशन पर प्रवेश के लिए बनेगा एक और रास्ता
फिलहाल स्टेशन का प्रवेश एक ही तरफ से है। नए प्रस्ताव में माल यार्ड यानि चीनी मिल की ओर से भी एक प्रवेश दिया जाएगा। माल यार्ड और स्टेशन के ट्रैक के ऊपर पैदल चलने के लिए पुल भी बनाया जाना है।