फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The approach road is not expected to be fixed soon, the bridge will remain closed

गंगा पुल की अप्रोच के बहने से पुल पर आवागमन शीघ्र शुरू होने की नहीं है उम्मीद

Sun, 07 Aug 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The approach road is not expected to be fixed soon, the bridge will remain closed
चांदपुर जलीलुपर से मेरठ जाने के लिए गंगा पर बने पुल की अप्रोच सड़क के बहने से बढ़ता कटान। - फोटो : BIJNOR
अप्रोच रोड जल्द ठीक होने की उम्मीद नहीं, बंद रहेगा पुल
विज्ञापन

चांदपुर/जलीलपुर। चांदपुर जलीलपुर से होकर मेरठ हस्तिनापुर जाने के लिए गंगा पर बने पुल के निकट अप्रोच सड़क का कुछ हिस्सा गंगा में बह जाने से मेरठ दिल्ली के लिए पुल पर आवागमन शीघ्र शुरू होने की अभी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। लगातार कटान होने से सड़क और पुल की दूरी बढ़ती जा रही हैं।
लोक निर्माण विभाग मेरठ ने रविवार व सोमवार को सड़क ठीक करने के लिए पानी रोकने के प्रयास किए थे। गंगा में उफान आने पर सोमवार की शाम बल्ली आदि पानी में बह गए थे। तब से मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका। इस बीच कटान के चलते पुल और सड़क की दूरी लगातार बढ़ रहीं है। पुल और सड़क के बीच करीब 40 मीटर का खाली स्थान बन गया है। जिसमें पानी की तेज धार चल रही है।
विज्ञापन

शनिवार को भी मरम्मत कार्य बंद रहा। सैकड़ों की संख्या में विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मी वाया बैराज बिजनौर होकर अपने तैनाती स्थलों पर पहुंच रहे हैं। जिला मेरठ व मुजफ्फरनगर के अनेक गांव व शहरों से रोजाना सैकड़ों कर्मी हस्तिनापुर पुल से आवागमन करते हैं। इससे सबसे ज्यादा महिला कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनमें ज्यादा संख्या महिला शिक्षकों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed