{"_id":"63752600a9e09425f95e869e","slug":"the-administration-is-stopping-the-cutting-of-the-ganges-by-putting-twigs-bijnor-news-mrt613941190","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहनियां डाल गंगा का कटान रोक रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहनियां डाल गंगा का कटान रोक रहा प्रशासन
विज्ञापन

मंडावर। गंगा का कटान गलखा देवी मंदिर के लिए खतरा बना हुआ है। कटान रोकने के लिए बुधवार को कुछ कर्मचारी गए और पेड़ की टहनियों और घास गंगा किनारे डालने लगे। यह कर्मचारी कौन से विभाग के थे, यह तो पता नहीं चला, लेकिन ग्रामीणों के पूछने पर वहां से चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि कटान रोकने के प्रयास के नाम पर किया लोगों से मजाक किया जा रहा है।
क्षेत्र में स्थित प्राचीन और अटूट आस्था का केंद्र गलखा देवी मंदिर गंगा कटान से करीब 50 मीटर दूर ही रह गया है। जिसे रोकने के लिए ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। मंगलवार को प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया। जिसके बाद अफजलगढ़ सिंचाई खंड के अवर अभियंता नरेश कुमार और लेखपाल निशिकांत मिश्रा ने गंगा खादर इलाके में स्थित गलखा देवी मंदिर का मौका मुआयना कर बुधवार से गंगा कटान रोकने का कार्य शुरू किया।
बुधवार को कुछ कर्मचारी कटान वाली जगह पर पहुंचे और पतली रस्सी बांधकर वहां पेड़ की टहनियां डालने लगे। यह देख ग्रामीणों ने कहा कि यह मजाक से कम नहीं है। लगातार हो रहा गंगा कटान मंदिर के लिए खतरा बनता जा रहा है। गंगा अब तक करीब 200 मीटर कटान कर चुकी है। जिसमें हजारों बीघा जमीन समा गई है। ग्रामीण रामपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, पवन चौहान, वीर सिंह, महेंद्र सिंह, सुमित कुमार, धर्मपाल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि प्रशासन ने गंगा किनारे पक्के स्टड बनाने की मांग की है।