फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   TGT and PGT examination will be held for the first time in the district

जिले में पहली बार टीजीटी तथा पीजीटी परीक्षा होगी

Tue, 13 Jul 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
TGT and PGT examination will be held for the first time in the district
जिले में पहली बार टीजीटी तथा पीजीटी परीक्षा होगी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में पहली बार ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर अर्थात टीजीटी तथा पोस्ट ग्रेजुएट टीचर अर्थात पीजीटी की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की संख्या का आवंटन हो गया है। शासन ने कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए 15 जुलाई तक अभ्यर्थियों की संख्या के अनुपात में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने को कहा है। प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
शासन ने टीजीटी तथा पीजीटी परीक्षा के लिए चार दिन तय किए हैं। टीजीटी परीक्षा सात अगस्त व आठ अगस्त होगी। जबकि पीजीटी परीक्षा 17 अगस्त व 18 अगस्त को प्रस्तावित है। दोनों परीक्षा चार चार शिफ्ट में होंगी। एक शिफ्ट में दो परीक्षा होंगी। जिले में टीजीटी तथा पीजीटी परीक्षा के लिए 15 हजार अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण होना है। शासन से कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुसार केंद्र निर्धारण के निर्देश हैं। अभ्यर्थियों का सीटिंग प्लान सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए तैयार किया जा रहा है। जिले में तय मानकों के अनुसार करीब 25 परीक्षा केंद्र बनने की संभावना है। बताया कि परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अभ्यर्थियों को होगा फायदा
जिले में पहली बार टीजीटी तथा पीजीटी परीक्षा होगी। जिले से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। अब तक जिले के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने मुरादाबाद, मेरठ जाना होता था। केंद्र गैर जिलों में होने से महिला अभ्यर्थियों को अधिक परेशानी होती थी। काफी संख्या में मेधावी महिला अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाती थीं। जिले में केंद्र बनने से महिला अभ्यर्थी खुश हैं। कुमारी सरोजनी, व मंजू का कहना है कि सरकार का अच्छा फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed