फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ten passengers reserved tickets from Bijnor station

बिजनौर स्टेशन से दस यात्रियों ने आरक्षित कराए टिकट

Sat, 23 May 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ten passengers reserved tickets from Bijnor station
बिजनौर स्टेशन से दस यात्रियों ने आरक्षित कराए टिकट
विज्ञापन

बिजनौर। रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर एक जून से चलने वाली विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के लिए बिजनौर स्टेशन से करीब दस लोगों ने अपने टिकट आरक्षित कराए। अफसरों के अनुसार ये स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद एवं दिल्ली आदि स्टेशनों से पूर्वांचल के गोरखपुर, महाराजगंज, औरैया, ललितपुर तथा बिहार के पटना आदि स्थानों को जाएंगी।

25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन जारी है। इस कारण लोग इधर-उधर फंसे हैं। करीब दो माह से सामान्य ट्रेनों का संचालन बंद होने से लोग कहीं नहीं आ जा रहे थे। देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने एक जून से देशभर में लगभग 100 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि करीब दो माह से टिकट काउंटर बंद थे। सरयू यमुना एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, लखनऊ मेल आदि स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। ऐसे में केवल वही लोग अपने गंतव्यों को लौट रहे हैं, जो विभिन्न कारणों से लॉकडाउन में फंसे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेनें गोरखपुर, महाराजगंज, बिहार के पटना आदि स्थानों को जाएंगी। शनिवार को बिजनौर स्टेशन से लगभग दस लोगों ने विभिन्न ट्रेनों के अपने टिकट आरक्षित कराए। यहां से लगभग 4500 रुपये की आय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed