{"_id":"5edd2bf98ebc3e906a21a660","slug":"ten-migrant-laborers-and-corona-infected-bijnor-news-mrt4853493179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस प्रवासी मजदूर और निकले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस प्रवासी मजदूर और निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस प्रवासी मजदूर और निकले कोरोना संक्रमित
बिजनौर। जिले में दस और प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें से सात लोग कुवैत और तीन मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर हैं। शनिवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में सात और रविवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में मुंबई से लौटे तीन प्रवासी मजदूरों के कोरोना संक्रमित आने की पुष्टि हुई। सभी संक्रमित मरीजों को मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। शनिवार से ही स्वाहेड़ी में कोविड केयर सेंटर शुरू हुआ है। अब तक इसमें 17 मरीज भर्ती हो चुके हैं। नए सात मरीज कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय धर्मनगरी और मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर होम क्वारंटीन थे।
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार देर रात जिले के विभिन्न स्थानों पर लौटे सात प्रवासी और रविवार की शाम को मुंबई से लौटे तीन प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले। दस नए केस मिलने के साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 158 और एक्टिव केस 89 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि जनपद में बाहर से आए लोगों ने ही कोरोना संक्रमण फैलाया है। यहां की स्थिति 12 अप्रैल तक बिल्कुल ठीक थी। सबसे पहले 13 अप्रैल को स्योहारा क्षेत्र के गांव मेवा नवादा में कोरोना पॉजिटिव केस निकला था। तब से लेकर रविवार की शाम तक कुल 158 लोगों में कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इनमें से 67 ने अब तक कोरोना को परास्त भी किया है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 89 हो गई है। सीएमओ के अनुसार कुवैत से लौटे प्रवासी मजदूरों में मुंढाला गांव के दो, गांव बकली, किशनपुर, काजीवाला, ग्राम इस्लामपुर दास, फतेहपुर नोआबाद गांव के एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव निकला। रविवार की शाम को आई जांच रिपोर्ट में गांव पृथ्वीपुर बनवारी, सिपाहियोवाला और शेरकोट के मोहल्ला काजी सराय के युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकले।