फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ten candidates selected in apprenticeship fair

अप्रेंटिसशिप मेले में दस अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Tue, 13 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ten candidates selected in apprenticeship fair
बिजनौर आईटीआई में अप्रेंटिस मेले में उपस्थित अभ्यर्थी। - फोटो : BIJNOR
अप्रेंटिसशिप मेले में दस अभ्यर्थियों का हुआ चयन
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला सोमवार को राजकीय आईटीआई में संपन्न हुआ। मेले में कई प्राइवेट कंपनियों ने प्रतिभाग किया। अप्रेंटिसशिप मेले में दस अभ्यर्थियों का चयन हुआ। शेष अभ्यर्थी 14 सितंबर को फिर राजकीय आईटीआई में लगने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग करेंगे।
शासन की ओर से युवाओं को तकनीकी व वोकेशनल कोर्स कराकर रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास हो रहा है। इसी लिए विभिन्न ट्रेडों से पढ़ाई व प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को राजकीय आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक की देखरेख में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला संपन्न हुआ। मेले में कई प्राइवेट कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मोहित पेपर मिल लिमिटेड, तिरुपति व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड, उत्तम चीनी मिल बिजनौर ने हिस्सा लिया। अप्रेंटिसशिप मेले में अनेक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रक्रिया के उपरांत इन कंपनियों ने दस अभ्यर्थियों का चयन किया। संस्थान के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि शेष अभ्यर्थी 14 सितंबर को लगने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रहलाद सिंह, सनी तोमर, दीपक कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

इन ट्रेड के अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग
अप्रेंटिसशिप मेले में फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलैक्ट्रीशियन ट्रेड से आईटीआई पास अभ्यर्थी सम्मलित हुए हैं। इन ट्रेड के चयनित अभ्यर्थी अप्रेंटिस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा मोटर्स आयोजित करेगा प्रधानमंत्री रोजगार मेला
शासन के निर्देश पर राजकीय आईटीआई में 14 सितंबर को प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन होगा। नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि पंतनगर उत्तराखंड की टाटा मोटर्स द्वारा प्रात: दस बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 11,624 प्रतिमाह रुपये स्टाइपेंड के अलावा कैंटीन, ट्रांसपोर्ट, मेडिकल, इंश्योरेंस कवरेज आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक के अनुसार वर्ष 2022 के आईटीआई के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed