{"_id":"632b561757f4c434c4260c3f","slug":"teenager-raped-aborted-bijnor-news-mrt6063006142","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात, अब दे रहा ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात, अब दे रहा ये धमकी
Thu, 22 Sep 2022 04:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 04:54 PM IST
सार
एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं गर्भवती होने पर गर्भपात भी करा दिया। आरोपी अब ये धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में एक पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ एक साल पहले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। अब फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली शहर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि उसके मोहल्ले का ही रहने वाला आजाद करीब डेढ़ वर्ष पहले उसके घर पर आया था और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसकी बेटी गर्भवती हो गई। आरोपी ने इसकी जानकारी होने पर गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा आरोपी पुत्री की वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। जिससे उसकी शादी होने में व्यवधान हो गया। आरोप है कि 18 सितंबर को आजाद और उसका भाई शारिक उसके घर में घुस आए। शारिक दरवाजे के बाहर खड़ा हो गया और आजाद ने उसकी पुत्री के साथ फिर से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने मारपीट की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Suicide: मनचले के खौफ में विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, पुलिस पर लगाए आरोप
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल रविंद्र कुमार वशिष्ठ का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी