फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   teenager dies due to falling of mud mold two injured in bijnor

बिजनौर में दर्दनाक हादसा : मिट्टी की ढांग गिरने से किशोरी की मौत, दो घायल

Sun, 27 Feb 2022 10:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 27 Feb 2022 10:45 PM IST
सार

सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबीं किशोरियों को बाहर निकाला। मिट्टी में दबने से मनोज कुमार की 15 वर्षीय पुत्री हिमांशी की घटनास्थल पर मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
teenager dies due to falling of mud mold two injured in bijnor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मिट्टी खोदने गईं तीन किशोरियों के ऊपर मिट्टी खोदते समय ढांग गिर गई। एक किशोरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो किशोरियां घायल हो गईं। तहसील के गांव जसवंतपुर उर्फ लुकादड़ी निवासी तीन किशोरियां हिमांशी, स्वाति और संध्या मिट्टी खोदने के लिए गांव के निकट गई थीं। देर शाम मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी की ढांग गिरने से तीनों किशोरिया मिट्टी में दब गईं।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबीं किशोरियों को बाहर निकाला। मिट्टी में दबने से मनोज कुमार की 15 वर्षीय पुत्री हिमांशी की घटनास्थल पर मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना में सुरेश चंद की 16 वर्षीय पुत्री संध्या और राजेंद्र की 17 वर्षीय पुत्री स्वाति घायल हो गईं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश गौड़ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया हिमांशी का शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया है। घायल स्वाति और संध्या को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed