फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Technical shortcomings of power stations will be overcome

बिजली घरों के तकनीकी कायाकल्प को सर्वे शुरू

Sun, 14 Mar 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Technical shortcomings of power stations will be overcome
बिजलीघरों की तकनीकी कमियां होंगी दूर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बिजलीघरों का गर्मी शुरू होने से पहले कायाकल्प होगा। इसके लिए जिले के बिजली घरों की मशीनों का सर्वे शुरू हो गया है। उपभोक्ता बिजली अधिकारियों से क्षेत्र की समस्या बता सकते हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिजलीघरों की तकनीकी खामियां शीघ्र दूर की जाएंगी।
जिले में विद्युत के दो सर्किल हैं। बिजनौर सर्किल में 43 बिजली घर तथा धामपुर सर्किल में 45 बिजली घर मिलाकर कुल 88 बिजलीघर चल रहे हैं। उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में बार बार ट्रिपिंग, सप्लाई बाधित रहने की शिकायत रहती हैं। शासन गर्मी के मद्देनजर पहले ही शिकायतों को लेकर सतर्क हो गया है। निगम को निर्देश दिए गए हैं कि हर बिजली घर की क्षमता वृद्धि की संभावना, तकनीकी कमियों आदि का पता लगाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता विद्युत जेके गुप्ता ने बताया कि बिजली घरों का सर्वे शुरू हो गया है। बताया कि बिजली घरों के जेई तकनीकी कमियों व सुधार के लिए सुझाव भेजेंगे। सर्वे में यह पता लगाना है कि कहीं तार झुके तो नहीं है, विद्युत लाइन कमजोर तो नहीं हैं। जेई को 31 मार्च तक अपनी रिपोर्ट भेजनी है। उपभोक्ता बिजली घर पर अपने क्षेत्र की समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन

ये रहती हैं समस्याएं
गर्मी शुरू होते ही हर बिजली घर पर लोड बढ़ जाता है। फसलों को पानी की अधिक जरूरत रहती है। एसी और कूलर चलने शुरू हो जाते हैं। विद्युत लाइन सालों से नहीं बदले जाने के मामले अधिकारियों के समक्ष उठते रहे हैं। लो वोल्टेज के कारण ट्रिपिंग तथा इस कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत भी अधिकारियों से की गई हैं । विद्युत लाइनों के आसपास घने पेड़ होने तथा टहनों के लाइनों पर टूटकर गिरने से सप्लाई ठप रहती है। पेड़ों को लेकर वन विभाग व विद्युत विभाग में तालमेल नहीं होने से समस्या रहना आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 मार्च को बिजलीघर की सप्लाई बंद रहेगी
बिजनौर। विद्युत निगम ने गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति जारी रखने के लिए के लिए बिजली घरों की मशीनों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। 16 मार्च को ताजपुर बिजली घर पर तकनीकी काम होगा। इसलिए विद्युत सप्लाई सात घंटे बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण एसपी सिंह ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र ताजपुर पर 40-40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। ताजपुर से 33 केवी उपकेंद्र के नूरपुर, सहसपुर, स्योहारा, ठाठजट, सलेमपुर गढ़ी, उमरी, रहटा व ताजपुर को विद्युत आपूर्ति होती है। 16 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक ताजपुर बिजली घर व संबंधित उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed