फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Technical audit team will examine the road

नारियल कांड में तकनीकी ऑडिट टीम का गठन, 13 को होगी जांच

Sun, 12 Dec 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Technical audit team will examine the road
सड़क की जांच करेगी तकनीकी ऑडिट टीम
विज्ञापन

बिजनौर। नारियल कांड में तकनीकी ऑडिट टीम भी सड़क की जांच करेगी। तीन सदस्यीय टीम का गठन हो चुका है। 13 दिसंबर को जांच टीम नहर पटरी सड़क पर पहुंचेगी। सड़क की जांच करने वाली यह तीसरी टीम होगी। विभागीय जांच कमेटी भी निर्माण सामग्री का नमूना लेकर जांच के लिए भेज चुकी है।
सिंचाई खंड बिजनौर की ओर से नहटौर शाखा नहर पटरी पर बनाई जा रही सड़क पर नारियल कांड होने के बाद डीएम उमेश मिश्रा ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर टेक्निकल ऑडिट कमेटी से जांच कराने की सिफारिश की थी। जिस पर मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता समेत तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह टीम 13 दिसंबर को नहर पटरी सड़क पहुंचेगी, जिसे लेकर भी सिंचाई विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

लैब से रिपोर्ट आने का इंतजार
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने विभागीय जांच कराने के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया था। पिछले दिनों यह टीम जांच के लिए भेजी और निर्माण सामग्री का नमूना लेकर जांच के लिए बरेली लैब भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी लैब तक ही नहीं पहुंचा पहला नमूना
दो दिसंबर को सड़क पर नारियल कांड के बाद डीएम के आदेश पर लोकनिर्माण विभाग ने सबसे पहले जांच की थी। निर्माण सामग्री का नमूना लेकर मेरठ लैब भेजा जाना था लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण यह अभी बिजनौर में ही पड़ा है।
जांच पूरी होने तक झालू में नाला निर्माण पर लगी रोक
बिजनौर। झालू में नगर पंचायत की ओर से बनाए जा रहे नाले के निर्माण पर जांच पूरी होने तक रोक लगा दी गई है। अभी तक की जांच में पांच बिन्दुओं पर गड़बड़ी पकड़ में आ चुकी है। भ्रष्टाचार के इरादे से पूरी टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आ रही है।

एडीएम प्रशासन ने एडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक को जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। बता दें कि एसडीएम सदर ने शिकायत पर झालू पहुंचकर नाला निर्माण में लग रही ईंटों को बजाते हुए फोड़ दिया है। ये सोयम दर्जे की ईंट लगाई जा रही थी, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। वहीं डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले की सभी फाइलों को एसडीएम अपने साथ ले आए थे, जिनकी जांच कर रहे हैं। एसडीएम सदर के मुताबिक पांच बिन्दुओं पर गड़बड़ी पकड़ में आ चुकी है। ई टेंडरिंग से बचने के लिए नाले को कागजों में कई हिस्सो में बांट दिया गया। पांच पांच लाख से कम के टेंडर हुए। बताया कि सड़क के बायीं ओर का नाला नौ हिस्सों में बांटा गया जबकि सड़क से दायीं ओर का नाला 11 हिस्सों में बांटा गया। निविदाओं में एफडीआर नहीं लगी थी। टेंडर वेल्यू में भी गड़बड़ी सामने आई है। ईंट सोयम दर्जे की होना और नाले की दीवार ऊपर्र 14 इंच और नीचे 9 ईंच बनाए जाना सामने आ चुका है। फिलहाल नाला निर्माण की विस्तृत जांच जारी है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed