फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tears spilled on seeing innocent people eating dry bread, extended helping hand

सूखी रोटी खा रहे मासूमों को देख छलके आंसू, मदद को बढ़े हाथ

Sun, 02 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tears spilled on seeing innocent people eating dry bread, extended helping hand
भूख। नगीना के गांव जलालपुर सुल्तान में बुजुर्ग महिला प्रमोद देवी की पौत्री को जब भूख लगी तो बिना ? - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। प्लेट में एक सूखी रोटी को तीन मासूम भाई बहन खा रहे हैं। प्लेट में न सब्जी है और न दाल। मासूमों को सूखी रोटी खाता देख मदद के लिए पहुंचे लोगों के आंसू छलक आए। दरअसल तीनों मासूम अपनी गरीब दादी के साथ रहते हैं। बच्चों के सिर से मां बाप साया नहीं है। गरीबी में वृद्धा अपने पौत्र-पौत्रियों के लिए राशन भी नहीं जुटा पाती है।
विज्ञापन

नगीना से चार किमी की दूर पर गांव है जलालपुर सुल्तान। यहां 75 वर्षीय प्रमोद देवी अपने दो साल के पौत्र और तीन पौत्री के साथ रहती है। बुजुर्ग महिला के बेटे और बहू की मौत हो चुकी है। उम्र के आखिरी पड़ाव में वृद्धा मजदूरी भी नहीं कर सकती। ऐसे में मासूमों का लालन पोषण कैसे हो। शनिवार को अमर उजाला अखबार में खबर पढ़कर तमाम सामाजिक लोग मदद के लिए वृद्धा की झोपड़ी में पहुंचे। उस वक्त तीनों मासूम एक प्लेट में रोटी खा रहे थे, जिसमें न दाल थी और न सब्जी। मासूमों को सूखी रोटी खाता देख लोगों को आंसू छलक आए।
विज्ञापन

-------
कोई कपड़े, कोई राशन लेकर पहुंचा
खबर प्रकाशित होने के बाद ब्लॉक प्रमुख पति विकास राजपूत फल-अनाज लेकर पहुंचे। डा. विमल चौधरी फल-सब्जी और राशन लेकर पहुंचे। हरवेंन्दर सिंह हुंदेल अफजलगढ़, सारिया व्यापारी सलीम, कृष्ण सखा संघ और ओम सेवा संस्थान के सदस्य सौरभ राजवंशी, गोपाल त्यागी, नरोत्तम सिंह, नितिन त्यागी, मोहित सिंघल भी मदद के लिए अनाज और कपड़े लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारथी हम संस्था ने कहा, हम बनवाएंगे मकान
सारथी हम संस्था के अध्यक्ष डॉ.दीपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी संस्था ने रजाई और राशन महिला को पहुंचवा दिया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला की झोपड़ी की जगह पक्का मकान संस्था बनवाकर देगी। संस्था जल्द मकान निर्माण शुरू करा देगी। इस दौरान विशाल चौधरी, हिमांशू चौधरी, सचिन अग्रवाल, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
मैं भी अनाथ...
जिस पर बीतती है, दर्द वो समझता है। मैं भी अनाथ हूं, एक बेटा और बहू होने के बावजूद या तो रोटी खुद बनानी पड़ती है या होटल से मंगानी पड़ती है। मैं भी अनाथ ही हूं और अनाथ हुए बच्चों का दर्द समझता हूं। खबर पढ़ते ही मदद के लिए पहुंचा हूं। यह कहते कहते मदद के लिए पहुंचे एक व्यक्ति के आंसू छलक आए।
पेंशन के लिए कराएं आवेदन
ब्लॉक प्रमुख पति विकास राजपूत अपने संग एडीओ समाज कल्याण को लेकर पहुंचे थे। मौके पर ही वृद्धा के बेटे और बहू का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। वहीं पेंशन के फार्म भी भरवाए। साथ ही बिजली बिल का बकाया बढ़ता देख जल्द ही गरीब वृद्धा के कनेक्शन को कटवाने के लिए बिजली विभाग के एसडीओ को फोन किया। वहीं राशन डीलर को भी फोन कर पर्याप्त राशन देने के लिए कहा।

अफसरों के कान पर नहीं रेंगी जूं
सामाजिक लोग तो मदद के लिए गांव पहुंच गए लेकिन अफसरों ने जाना गंवारा नहीं समझा। प्रशासन की ओर से न गांव का पंचायत सचिव पहुंचा, न ही लेखपाल और न ही कोई अन्य अधिकारी। जबकि चार किलोमीटर दूर नगीना में तहसील दिवस में मुख्यालय से कई अधिकारी पहुंचे थे।

नगीना के गांव जलालपुर सुल्तान में बुजुर्ग महिला प्रमोद देवी को लिहाफ देते सारथी हम फाउंडेशन के स?

नगीना के गांव जलालपुर सुल्तान में बुजुर्ग महिला प्रमोद देवी को लिहाफ देते सारथी हम फाउंडेशन के स?- फोटो : BIJNOR

नगीना के गांव जलालपुर सुल्तान में बुजुर्ग महिला प्रमोद देवी हालचाल जानने पहुंचे ब्लॉक प्रमुख पत

नगीना के गांव जलालपुर सुल्तान में बुजुर्ग महिला प्रमोद देवी हालचाल जानने पहुंचे ब्लॉक प्रमुख पत- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed