{"_id":"59120f734f1c1b3b54852f34","slug":"team-reached-road-construction-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण की जांच को पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण की जांच को पहुंची टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 10 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ में सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में गांव अगवानपुर से कादराबाद तक करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क में लीपापोती करने पर टीम ने डीएम के आदेश पर जांच की। जांच में खामी मिलने पर टीम ने ठेकेदार को सुधार करने के निर्देश दिए। मंगलवार को लोनिवि के एई प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर एक करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से बने 13 किमी लंबे मार्ग की जांच की।
क्षेत्रवासी के गुरविंदर सिंह, अजविंदर सिंह, मंजीत सिंह, मस्तराम, सचिन, सुमित, दलजीत, राजकुमार ने डीएम से की शिकायत में करोड़ों की लागत से बनी सड़क में धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मानकों की अनदेेखी करते हुए सड़क का निर्माण कराया। सड़क बनने से पहले ही उखड़ गई। जांच में खामी मिलने पर एई ने ठेकेदार को पुन: सड़क की मरम्मत करने के आदेश दिए हैं। एई का कहना है कि उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर कार्य कराया जाएगा।