{"_id":"614388278ebc3ec91f25ddfc","slug":"team-reached-bajopur-to-investigate-road-construction-nazibabad-news-mrt5565383200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग निर्माण की जांच को बाजोपुर पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग निर्माण की जांच को बाजोपुर पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्ग निर्माण की जांच को बाजोपुर पहुंची टीम
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर में सीसी मार्ग निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की जिला मुख्यालय से आई टीम ने जांच की।
जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार के निर्देश पर ग्राम पंचायत जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर सीसी मार्ग निर्माण की गुणवत्ता को लेकर टीम ने जांच की। ग्राम प्रधान द्वारा हाल ही में सीसी मार्ग निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने सहित अन्य विकास कार्यों में धांधली का डीपीआरओ को शिकायत की गई थी। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार के निर्देश पर पहुंचे एडीपीआरओ ने टीम के साथ ग्राम पंचायत के सीसी मार्ग निर्माण गुणवत्ता की जांच की। जल्द ही जांच रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर सौंपी जाएगी। टीम ने गांव के सार्वजनिक शौचालय पर कर्मचारी नियुक्ति के संबंध में भी ग्रामीणों से पूछताछ की।