{"_id":"612e72608ebc3e61cf7e016c","slug":"teaching-work-in-schools-will-start-today-nazibabad-news-mrt554207539","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में शिक्षण कार्य आज शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में शिक्षण कार्य आज शुरू होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में शिक्षण कार्य आज शुरू होगा
नजीबाबाद। परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा पांच तक का शिक्षण कार्य एक सितंबर आज से शुरू हो जाएगा। परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों ने प्राइमरी कक्षाओं के संचालन की गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्थाएं जुटाई हैं।
कोरोना संक्रमण काल से प्रभावित कक्षा एक से कक्षा पांच तक की शिक्षा व्यवस्था एक सितंबर आज से फिर से पटरी पर आ जाएगी। स्कूली शिक्षा उत्तर प्रदेश की महानिदेशक अनामिका सिंह ने हाल ही में कक्षा एक से कक्षा पांच तक का शिक्षण कार्य एक सितंबर से शुरू करने की गाइडलाइन जारी की थी। कक्षा छह से कक्षा आठ तक का शिक्षण कार्य 23 अगस्त से शुरू हो चुका है। बीएसए जयकिरण यादव ने नजीबाबाद में स्वीप कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के संचालन की व्यवस्थाओं का अधिकारियों से जायजा लिया। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल ने परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों को शासन की गाइडलाइन के अनुपालन में शिक्षण कार्य संचालित करने तथा अभिभावकों से भी बच्चों को मास्क, सैनिटाइजर आदि के साथ भेजने की सलाह दी है।