फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Teaching work according to the new education policy'

‘नई शिक्षा नीति के अनुसार करें शिक्षण कार्य’

Fri, 20 Aug 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
'Teaching work according to the new education policy'
‘नई शिक्षा नीति के अनुसार करें शिक्षण कार्य’
विज्ञापन

किरतपुर। श्री देवाशंकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में एक दिवसीय संकुल आचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक एंव शिक्षिकाओं से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया गया। प्रांतीय योजना अनुसार किरतपुर में आयोजित संकुल आचार्य सम्मेलन में भारतीय शिक्षा समिति के संकुल विद्यालय के लगभग 80 आचार्य पुरुष एंव महिलाओं ने भाग लिया। प्रथम सत्र में जिला प्रमुख ललित ने शिक्षा जगत में विद्या भारती के योगदान का विस्तार से वर्णन किया। द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय मंत्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा की। सम्मेलन में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. छत्रपाल सिंह ने आचार्य को कुम्हार की भांति बताया तथा कोरोना काल में आचार्यों द्वारा की गई मेहनत की प्रशंसा की। शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस एक दिवसीय आचार्य सम्मेलन में जिला समन्वयक प्रकाश वीर, प्रधानाचार्य बृजपाल, प्रधानाचार्य अशोक, प्रधानाचार्य पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed