{"_id":"5d9f7a288ebc3e012d680dfb","slug":"teachers-take-out-a-torch-procession-in-the-city-bijnor-news-mrt4478317198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने नगर में मशाल जलूस निकालकर सरकार के विरूद्घ रोष व्यक्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने नगर में मशाल जलूस निकालकर सरकार के विरूद्घ रोष व्यक्त किया
विज्ञापन
शिक्षकों ने नगर में मशाल जुलूस निकाला
चांदपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने सरकार की नीतियों के विरोध में नगर में मशाल जुलूस निकाला।
बृहस्पतिवार को हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में शिक्षक एकत्र हुए। शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कुमार, विनय वर्मा, शमीम अहमद, कुशलपाल सिंह, नीरज कुमार, कमलकांत शर्मा व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी के नेतृत्व में नगर में मशाल जलूस निकाला। हिंदू इंटर कॉलेज से मुख्य बाजार से होते हुए सातो इमली बाजार बजरिया में जुलूस संपन्न हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार प्रेरणा एप को लागू कर अध्यापकों का उत्पीड़न करने का मार्ग बना रही है। विद्यालयों में अध्यापकों की कमी है, सरकार बेसिक विद्यालयों के अध्यापकों से पठन पाठन के अतिरिक्त सभी कार्य करा रही है तथा अध्यापकों को बदनाम कर पूर्ण शिक्षा व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने का षड्यंत्र कर रही है। जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने शिक्षकों से आंदोलन के तृतीय चरण में छह नवंबर को ईको पार्क लखनऊ में शिक्षक सम्मान बचाओ महारैली में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान सचिन अग्रवाल, काजी फिरोज, शराफत अली, अंशु रानी, हीरा देवी, निगहत सुलताना, रिजवान बारी, कुमार सामर्थ, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।