फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers protest by tying black band

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 02 Mar 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest by tying black band
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन

नूरपुर। पुरानी पेंशन बहाली और गोपनीय आख्या अंकन संबंधी शासन के नियमों के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध बीआरसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर शासन स्तर पर लंबित 21 मांगों को पूरा न किए जाने के विरोध में शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव ने बताया कि महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने आठ जनवरी को गोपनीय आख्या अंकन के लिए नए नियम लागू किए जाने के आदेश जारी किए हैं, जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि शिक्षक एक से पांच मार्च तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। सोमवार को इसी क्रम में शिक्षकों ने बीआरसी पर प्रदर्शन कर मांगे माने जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर यादव, अमित कुमार, शिवम शर्मा, अंगजीत सिंह, नीरज कुमार, हितेश, शोभना, रानी, राखी, रुचि रानी, दीप्ति शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed