{"_id":"61bcdef1926b1554c60f72fe","slug":"teachers-of-degree-colleges-took-out-rally-bijnor-news-mrt569545520","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों ने निकाली रैली
विज्ञापन
बिजनौर में रैली निकालते डिग्री कॉलेज शिक्षक।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों ने निकाली रैली
बिजनौर। जिले के डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों ने मांगों को लेकर रैली निकाली। डीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अब शिक्षक एक सप्ताह तक रोजाना कालेजों में धरना देंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में क्रमिक अनशन होगा।
रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रुटा के आह्वान पर जिले के डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों ने रैली निकाली। रैली वर्धमान कॉलेज बिजनौर से शुरू होकर डीएम कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर व चांदपुर के अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों रहे।
रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रुटा के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि शिक्षक मांगों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। बांहों पर काली पट्टी बांध कर विरोध जता रहे हैं। सरकार शिक्षकों की मांगों को लेकर उदासीन है। बताया कि अब 23 दिसंबर तक काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन के साथ हर महाविद्यालय में दोपहर एक या दो बजे के बाद धरना दिया जाएगा। धरना 23 दिसंबर तक चलेंगे। इसके बाद 24 दिसंबर को विश्वविद्यालय परिसर बरेली में क्रमिक अनशन होगा। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मुख्य मांगों में प्रोफेसर पदनाम में बिना शर्त शासनादेश जारी करना, अधिवर्षता आयु 65 वर्ष करने तथा पीएचडी धारक शिक्षकों को पांच इंक्रीमेंट एडवांस में देना, पुरानी पेंशन बहाली शामिल हैं। वर्धमान कालेज बिजनौर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. एस के जोशी, सचिव डॉ. नीरज कुमार, आरएसएम कॉलेज के डॉ. अनिल कुमार, डॉ. गुरुप्रीत सिंह आरबीडी कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. जाकिया रफत आदि मौजूद रहे।