फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers demonstrated by tying a black band

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated by tying a black band
काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मिड टर्म परीक्षा से पूर्व प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और विश्वविद्यालय की शिक्षक विरोधी नीतियों का विरोध किया।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय संबद्ध मांगों को लेकर साहू जैन कॉलेज के शिक्षकों ने टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष डॉ. पीपी विश्वकर्मा, सचिव डॉ. दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में साहू जैन कॉलेज के शिक्षकों ने महाविद्यालय परिसर में किए गए विरोध प्रदर्शन में सरकार पर शिक्षक और कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा दिलाने, विश्वविद्यालय द्वारा शोध पर्यवेक्षक बनाने के नाम पर लिया जाने वाला शुल्क रद्द करने सहित कई लंबित मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की। एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर किए गए प्रदर्शन में प्राचार्य डॉ. एके मित्तल, डॉ. शुुुुभा माहेश्वरी, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. परमिल कुमार, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. अनुराग, डॉ. सूर्यकांत, डॉ. नीलम बालियान सहित अनेक शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed