{"_id":"64f0d42cd4595fba470e9975","slug":"teacher-ramoutar-singh-will-receive-the-state-teacher-award-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-10082-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिक्षक रामौतार सिंह को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिक्षक रामौतार सिंह को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
विज्ञापन
राज्य पुरूस्कार के लिए चयनित बिजनौर के शिक्षक रामौतार सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल इब्राहिमपुर साधो में सभी कक्षाएं स्मार्ट, कंप्यूटर लैब आदि की सुविधा उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शिक्षक रामौतार सिंह ने मेहनत और लगन के साथ कार्य करके अपने पूर्व माध्यमिक स्कूल इब्राहिमपुर साधो की सूरत ही बदल दी। उन्होंने न सिर्फ स्कूल का सुंदरीकरण किया, बल्कि स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाकर नामांकन 185 कर दिया। वर्तमान में स्कूल में सभी कक्षाएं स्मार्ट है। कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था है। इसी मेहनत को देखते प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार दिया। पुरस्कार उन्हें शिक्षक दिवस पर लखनऊ में मिलेगा।
पूर्व माध्यमिक स्कूल इब्राहिमपुर साधो के शिक्षक रामौतार सिंह ने बताया कि इस समय उनके स्कूल में 185 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। उन्होंने वर्ष 2016 में पदग्रहण किया था। तब स्कूल में 35 छात्र-छात्राएं ही पंजीकृत थी। उन्होंने स्कूल का सुंदरीकरण के साथ नामांकन बढ़ाने का प्रयास किया। विभाग ने स्कूल को अंग्रेजी माध्यम में बदला दिया। उत्कृष्ट कार्य करने पर वह कई बार जिला स्तर पर सम्मानित हुए।
जिला समन्वयक विवेक बंसल और खंड शिक्षा अधिकारी नहटौर डॉ. योगेश शर्मा ने शिक्षक रामौतार सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। बीएसए जयकरन यादव ने कहा कि शिक्षक रामौतार सिंह से अन्य शिक्षकों को प्रेरणा लेकर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ानी चाहिए ।