फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher is a mirror of society

समाज का दर्पण है शिक्षक

Tue, 06 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 06 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Teacher is a mirror of society
मॉर्डन ऐरा पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। शिक्षक दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षक और शिक्षिकाओं को अनेक उपहार दिए। शिक्षकों के सम्मान में स्कूल में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएम बी चंद्रकला के बेमिसाल बिजनौर कार्यक्रम के तहत स्कूलों में सीनियर विद्यार्थियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम बी चंद्रकला, सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, डीआईओएस डॉ. अरुण दूबे, प्रबंधक अनिल चौधरी, प्रबंध समिति सदस्य गजेंद्र सिंह, विजय गंभीर, अनीता चौधरी, प्रभा ठाकुर, प्रधानाचार्या डॉ. सीमा विश्वास ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम ने बच्चों के मॉडल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। संचालन रूपम पंडित, उजैर रहमान, अक्षिता भगत ने किया।
विज्ञापन

विवेक कॉलेज में चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक डा.ओपी गुप्ता, डा.वीपी विश्वकर्मा, राजीव चौधरी ने शिक्षकों का महत्व बताया। विद्यार्थी साक्षी, मालू, शैली, मेघना, आयुषी, गौरव, गौरी, शिल्पा, शिवानी, सौरभ, सचिन, सुरभि, शबा, अनु, पारूल आदि ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजीव चौधरी ने कहा कि गूगल ज्ञान तो दे सकता है, लेकिन बुद्धिमत्ता गुरु द्वारा ही दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्धमान कॉलेज के बीएड विभाग में प्राचार्या डॉ. मीना बख्शी, विभागाध्यक्ष डॉ. सीएस शुक्ला, डॉ.पद्मश्री, डॉ. एसके जोशी, डॉ.धर्मेंद्र कुमार, डॉ. शिखा तिवारी, निदा खान ने डा.राधाकृष्णन के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्या डॉ. मीना बख्शी को भगवान गणेश की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। नीरज कुमार ने कहा कि शिक्षक ही बच्चे को शिक्षित व चरित्रवान बनाते हैं। दुष्यंत, अभि, आकाश, सुमित, विनीत, अतेंद्र, अंकित, शुभम, लवी आदि मौजूद रहे।
विनायक कॉलेज में स्टाफ व विद्यार्थियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छात्रा खुशबू ने कहा कि गुरुने जीने का मार्ग प्रशस्त किया। प्रबंधक निदेशक राकेश मलिक, गौरव कुमार, मानसी, गुलशन, पपेंद्र, राजन, हिशांत, अंकि, अरुण, रमाशंकर को सम्मानित किया गया।
एमडी कन्या महाविद्यालय में डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर केक काटा गया। प्रबंधक डा.विदित कुमार व दीपा चौधरी ने शिक्षक दिवस का महत्व बताया। मृघांशी, अक्षिता, प्रोफेसर शफक रिजवी, प्रीति सेतिया, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
आरबीडी महिला महाविद्यालय में चित्रकला विभाग की ओर से शिक्षक की महत्ता व गुणवत्ता संबंधित पत्रिका का अनावरण प्राचार्या डा.रश्मि त्रिवेदी ने किया। रजनी बंसल, उजमा, डा.किश्वर जैदी, विदुषी भारद्वाज, डा. जकिया रफत, डा.सुरिंदर कौर रहीं।
बिजनौर इंटर कॉलेज में सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर विद्यार्थियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। प्रधानाचार्य डा.जावेद आफताब व जावेद अख्तर बेग ने गुरु की महिमा के बारे में बताया। 
एएन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एक्टिव टीचर के लिए गोविंद, स्मार्ट टीचर के लिए विभोर, डिसिप्लीन टीचर के लिए अर्जुन, स्ट्रीक्ट टीचर के लिए मोहित, वैल डैस के लिए साक्षी, मोस्ट हेल्पफूल टीचर के लिए नेहा, बेस्ट टीचर के लिए अर्जुन को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डा.सरजीत सिंह ने बधाई दी।
एचएम पब्लिक स्कूल में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्रा काजल ने हिंदी व तृप्ति ने अंग्रेजी में भाषण दिया। प्रबंधक अशोक कुमार, प्रबंधिका कुसुम चौधरी व प्रधानाचार्य अनुज सक्सेना ने शिक्षक दिवस का महत्व बताया। यूनिवर्सल एकेडमी में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
बाल विद्या निकेतन में प्रबंधक डा.ओपी गुप्ता, प्रबंध निदेशिका प्रीति गुप्ता, आरबीडी की पूर्व प्राचार्या डा.मंजुला कुमार ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। राजरानी, अनुपम वर्मा, पूनम त्यागी, नीति कश्यप, दीप्ति वर्मा, सुचित्रा भटनागर, नैना खन्ना आदि शिक्षण स्टाफ को सम्मानित किया गया।
परम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर क्रिकेट मैच हुआ। विद्यार्थियों ने टॉस जीतकर शिक्षकों को बैटिंग के लिए बुलाया। शिक्षकों ने निर्धारित दस ओवर में 56 रन बनाए। राहुल चौधरी ने 35 रन बनाए। विद्यार्थियों ने 57 रन बनाकर मैच जीता। 
मंडावर में आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शहबाजपुर में विद्यार्थियों ने गीत, नाटक, भाषण आदि प्रस्तुत किए। वहीं, मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल, किरतपुर के एसएम एकेडमी, सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में शिक्षकों को समाज का पथ प्रदर्शक बताते हुए उनसे समाज को सही दिशा देने की मांग की गई। अध्यक्षता विजय गोयल व संचालन प्रधानाचार्य संजीव राजपूत ने किया। लाला धनीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने अनेक नाटक प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य तेजपाल चौहान आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों का किया गया सम्मान
धामपुर/नहटौर। रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आचार्य राजवीर सिंह, कपिल कुमार, संजीव कुमार, विवेक गुप्ता, आचार्य दयाशंकर दूबे, आचार्य रामानंद, ब्रजराज किशोर शर्मा, चंद्रभान सिह चौहान, रामजी पांडेय एवं सुनील कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।  एडूकोल गर्ल्स स्कूल में हुए कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य नीता बांगा, विद्यालय के निदेशक डा. लोकेंद्र सिंह सरल, समन्वयक यशपाल तुली ने शिक्षकों को सम्मानित किया। जेएस पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने शिक्षिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानति किया। नहटौर मेंे गांव भवानीपुर तरकौला के प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल कमला रानी, शिक्षिका बबीता, राजकुमार ने बच्चों को डा. राधाकृष्णन के जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाए। उमरी गांव के प्राइमरी स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ। 


रंगारंग कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति 
नजीबाबाद/नहटौर। मोहम्मद अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने शिक्षिका बनकर छात्राओं को डीएम द्वारा चलाए जा रहे अभियान का संदेश दिया। अध्यक्ष खुर्शीद आलम, प्रबंधक मो. यूनुस की उपस्थिति में शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। डीएमआर डिग्री कॉलेज के एमडी आरके सागर के निर्देशन और आयुषी शर्मा के संचालन में शिक्षक सम्मान और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पारस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या फरजाना परवीन ने बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी दी। एमडीकेवी की प्रधानाचार्या शोभा वर्मा के निर्देशन में शिक्षक दिवस पर प्रतियोगिताएं हुईं। रमा जैन कन्या महाविद्यालय, वालिया ग्लोबल एकेडमी, श्रेया पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्यामंदिर, छजमलदास सरस्वती विद्यामंदिर, रामकली देवी स्मृति उमा विद्यालय महावतपुर, श्रद्धा माहेश्वरी, एमडीएम इंटर कॉलेज, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज मुस्सेपुर की मंे शिक्षक दिवस मनाया गया। वहीं नहटौर में कुसुम देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बल्लाशेरपुर, एसजीएल पब्लिक स्कूल ककराला, एमकेडी महाविद्यालय,        नहटौर डिग्री कालेज, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, एचएमआई इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर विभिन्न  प्रकार के  कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व द्वितीय राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन  प्रकाश डाला गया। स्कूलों में शिक्षक दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों  का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed