फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher doing excellent work will get Chief Minister's Award

Bijnor News: बिजनौर - उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक को मिलेगा मुख्यमंत्री पुरस्कार

Sat, 21 Jan 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 21 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Teacher doing excellent work will get Chief Minister's Award
- 31 जनवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगे। इन पुरस्कार के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई और 28 फरवरी के उपरांत चयनित शिक्षकों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बिजनौर सहित प्रदेश में शैक्षिक सत्र 22-23 में राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन कार्य आरंभ हो गया है। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय तथा अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले शिक्षकों को अपने समस्त अभिलेखों के साथ उत्कृष्ट कार्यों का ऑनलाइन विवरण देना होगा। साथ ही शिक्षकों अपने उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में पांच मिनट का वीडियो भी अपलोड करना होगा। शिक्षक 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करेंगे। उसके उपरांत जिला एवं फिर मंडल स्तर पर चयन होने के बाद ही शिक्षक इस पुरस्कार के लिए चयनित होंगे। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों को राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन के संबंध में सूचना भेज दी है। इच्छुक शिक्षक ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed