{"_id":"605250c18ebc3e590b34497e","slug":"teach-children-with-new-education-system-sdm-dhampur-news-mrt530430843","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को नई शिक्षा प्रणाली से पढ़ाएं : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को नई शिक्षा प्रणाली से पढ़ाएं : एसडीएम
विज्ञापन
धामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान का शुभारंभ हो गया। यह अभियान सौ दिन तक चलेगा। कोविड 19 के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। अब शिक्षकों को अधिक मेहनत के साथ नई शिक्षा प्रणाली से पढ़ाना होगा।
बुधवार को एक मंडप में कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों को मेहनत के साथ दायित्व का निर्वहन करना है। यह कार्यक्रम बेसिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालयों में कोविड-19 के कारण आए व्यवधान को समाप्त करने और शिक्षा व्यवस्था को तेजी के साथ नई व्यवस्था के माध्यम से पटरी पर लाने के लिए चालू किया गया है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों को मिशन कायाकल्प, रीड एलोंग एप, दीक्षा एप, मानव संपदा, लिंग संवेदीकरण, शारदा अभियान और मिशन प्रेरणा के अन्य पहलुओं के बारे में एसडीएम ने बताया। प्रशिक्षक नीरज कुमार, हिमांशु राजावत, अंकित राणा, नवनीत कुमार, राजीव कुमार ने नई शिक्षा के विभिन्न एपों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षकों को इन्हीं एप के माध्यम से स्कूलों में काम करना है। अध्यक्षता अर्चना चौहान ने की। संचालन इश्तेहसन ने किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी योगेशपाल गैर हाजिर रहे। बताया गया कि बीईओ की डयूटी बरेली में पुलिस भर्ती में लगाई है। इस मौके पर जिला समन्वयक सलीम अख्तर, विवेक बंसल, डायट शिक्षक निशा राजपूत मौजूद रहीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अव्यवस्था हावी रही
कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था हावी रही। शिक्षक कार्यक्रम में मनमाने तौर पर आते जाते रहे। यदि किसी ने रोकने का प्रयास किया तो नहीं रुके। इसे लेकर शिक्षकों में नोकझोंक होती रही।