फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   TB patients will be searched in the slums

मलिन बस्तियों में तलाशे जाएंगे टीबी के मरीज

Tue, 01 Mar 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
TB patients will be searched in the slums
मलिन बस्तियों में तलाशे जाएंगे टीबी के मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में टीबी अस्पताल की ओर से एक्टिव केस फाइडिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत मलिन बस्तियों में लोगों की जांच कर टीबी के मरीजों की खोज की जाएगी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए 401 टीम बनाई गई हैं, जो घर-घर जाकर भ्रमण करेंगी।
जिले में क्षय रोग की समस्या ज्यादा लोगों में देखने को मिल रही है। क्योंकि इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में हर महीने करीब 500 मरीज टीबी से ग्रसित मिलते हैं। इसी वजह से टीबी से ग्रसित लोगों को ढूंढने के लिए एक्टिव केस फाइडिंग अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 9 मार्च से 22 मार्च तक चलाया जाएगा। जो जिले के सभी ब्लॉकों में होगा। इसके साथ ही जिले में 19 क्षय नियंत्रण इकाई हैं। जिनमें से 17 इकाइयों में ही यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 401 टीम बनाई गई हैं। एक टीम में तीन लोग होंगे।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत करीब 1203 लोग काम करेंगे। इन टीमों के ऊपर 78 सुपरवाइजर होंगे। यह अभियान जिले की 20 प्रतिशत आबादी, मलिन बस्तियों में चलाया जाएगा। क्योंकि ऐसी ही जगहों से टीबी के ज्यादा मरीज आते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो जांच नहीं कराते हैं, लेकिन वे टीबी से ग्रसित होते हैं। इस अभियान के जरिये टीबी के एक्टिव मरीजों को खोजा जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीएस रावत ने बताया कि जिले में एक्टिव केस फाइडिंग अभियान के जरिये टीबी के मरीजों को खोजा जाएगा। जिसके बाद उन्हें उपाचार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed