{"_id":"5904e7594f1c1bc12cc0cc9e","slug":"tb-patients-report-will-be-sent-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन भेजी जाएगी टीबी के मरीजों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन भेजी जाएगी टीबी के मरीजों की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी के मरीजों की रिपोर्ट अब केंद्र सरकार को ऑनलाइन भेजी जाएगी। रिपोर्ट ने केंद्र सरकार टीबी के मरीजों के सुधार पर सीधी नजर रखेगी।
स्वास्थ्य विभाग टीबी के मरीजों की हर तीसरा माह केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजता है। अभी तक यह रिपोर्ट हार्ड कॉपी में तैयार होकर जाती थी। लेकिन मरीज को बेहतर सुविधा और टीबी को जल्दी खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब रिपोर्ट को ऑनलाइन भेजेगा।
इसके लिए आगरा स्थित स्टेट टीबी एंड डिमोस्टेशन सेंटर पर 28 और 29 अप्रैल को प्रदेश भर के डाटा एंट्री आपरेटरों को ट्रेनिंग भी दी गई है। जिले से ट्रेनिंग करने के लिए डाटा एंट्री आपरेटर शबाव खान व मधु कश्यप को आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन
डाटा एंट्री आपरेटर जिले में आकर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर और एनएचएम के टाटा एंट्री आपरेटरों को भी इसकी ट्रेनिंग देंगे। जिला क्षय अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि अब देशभर के टीबी मरीजों की रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जाएगी, ताकि केंद्र सरकार टीबी के मरीजों पर नजर रख सके।