{"_id":"61d1e8ec22125d53624b3eba","slug":"taught-the-policemen-to-maintain-peace-and-order-bijnor-news-mrt571813622","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदारों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का पाठ पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेदारों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का पाठ पढ़ाया
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी को संबोधित करते एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विवेचना से लेकर अपराध रोकने में की गई कार्रवाई की समीक्षा हुई। वहीं थानेदारों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का पाठ पढ़ाया गया।
रविवार को एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, गुमशुदा बच्चों, अपहृत, अपहृता की बरामदगी करने पर चर्चा हुई। महिला अपराध से जुड़े केस में कार्रवाई और महिला अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि मादक पदार्थ और अवैध शराब को लेकर अभियान चलाएं।
आपराधिक गतिविधियों में शामिल और शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। गिरोहबंद अधिनियम में वांछित अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने और अभियुक्तों की चल-अचल संपत्ति को कुर्क कराने के लिए कहा। इस दौरान एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, सीओ नगीना सुमित शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, हल्दौर थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह आदि समेत सभी प्रभारी निरीक्षक और सीओ मौजूद रहे।