फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tanker-bus collide on highway, 12 wounded

हाईवे पर टैंकर-बस की भिड़ंत, 12 घायल

Sun, 09 Jun 2019 11:58 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 09 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tanker-bus collide on highway, 12 wounded
बिजनौर-मंडावर रोड पर ग्राम जमालपुर पठानी में रोडवेज बस और टैंकर की भिडं़त के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर/गजरौला शिव में टैंकर और रोडवेज बस की भिड़ंत में बस चालक-परिचालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी चिकित्सकों ने बस चालक और एक यात्री को चिंताजनक हालत में मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। रविवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बिजनौर डिपो की बस यात्रियों को लेकर भागूवाला से बिजनौर की ओर आ रही थी। यात्रियों के अनुसार जैसे ही बस मंडावर रोड स्थित गांव जमालपुर पठानी में पहुुंची तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। इससे बस में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच आरोपी चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में एक दर्जन यात्री घायल हो गए। जबकि बस के चालक फुरकान (35) और यात्री जाकिर (38) को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया गया है। फरमान, अतीक, परिचालक पवन कुमार, प्रियांशी, शमा, महरीन, तैयबअली, अलियान, तालिब, गुड्डो गंभीर रूप से घायल हैं। इमरजेंसी के चिकित्सकों के अनुसार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed