{"_id":"5d9f77568ebc3e014232815e","slug":"talent-shown-by-creating-attractive-models-and-projects-nazibabad-news-mrt447824959","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालिया ग्लोबल एकेडमी में प्रदर्शनी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालिया ग्लोबल एकेडमी में प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन
आकर्षक मॉडल और प्रोजेक्ट बनाकर दिखाई प्रतिभा
नजीबाबाद। वालिया ग्लोबल एकेडमी में विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
वालिया ग्लोबल एकेडमी के चेयरमैन रमाकांत वालिया, एमडी कमलकांत वालिया, प्रधानाचार्य एसपी तिवारी के निर्देशन में विभिन्न विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट और मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी रश्मि अग्रवाल, इंद्रदेव भारती और प्रदीप डेजी ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, सामाजिक विषय, गणित और कला पर आधारित प्रोजेक्ट और आकर्षक मॉडल तैयार किए। विद्यार्थियों द्वारा तैयार मॉडल में रोबोट, बाउंसिंग बॉल, आर्टिफिशियल स्नो, गोल्डन शावर, रासायनिक पदार्थों की अशुद्धियां, हड़प्पा सभ्यता, ज्वालामुखी, हस्तशिल्प कला सहित आकर्षक मॉडल और रचनात्मक कार्य अतिथियों ने सराहे। तुषार, रिद्धि हंसा, लवन्या, निकिता, मसीरा, आर्यन, शादाब, तल्हा, जय, विभोर आदि के मॉडल सराहे गए। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच की प्रशंसा की। आयोजन में स्टाफ की ओर से शालिनी राजपूत, कार्तिक हलदर, अंजु चौहान, विकास राजपूत ने सहयोग किया।