फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Take action on scavengers by fixing the cleaning system

सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर सफाईकर्मियों पर करें कार्रवाई

Fri, 28 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Take action on scavengers by fixing the cleaning system
सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर सफाईकर्मियों पर करें कार्रवाई
विज्ञापन

नजीबाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन ने जिलाधिकारी और तहसील प्रशासन से गांव शाहपुर उर्फ खैरुल्लापुर में व्यापक गंदगी से ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने खंड विकास कार्यालय को सफाई व्यवस्था के उचित प्रबंध करने तथा सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक विकास कुमार ने टीम के साथ ग्राम शाहपुर उर्फ खैरुल्लापुर का दौरा करने के बाद ग्रामीणों से क्षेत्र की गंदगी के संबंध में जानकारी की। ग्रामीणों परवीन सिंह, अशोक, रतिराम, राजेंद्र, पप्पू, रामकुमार, सतेंद्र, डॉ अर्जुन सिंह, श्याम सिंह ने ग्राम प्रधान पर गांव की सफाई के प्रति उदासीन रवैया अपनाने, सफाई कर्मचारियों के काम पर न आने से गांव में गंदगी फैलने की शिकायत की। समाजसेवी संस्था ने डीएम रमाकांत पांडेय और एसडीएम संगीता को गांव की गंदगी और ग्रामीणों की शिकायत से अवगत कराया। एसडीएम संगीता ने खंड विकास कार्यालय को तत्काल जांच कर सफाई व्यवस्था के उचित प्रबंध करने तथा सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed