फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   syohara block tops in anti-coronavirus vaccination

कोरोनारोधी टीकाकरण में स्योहारा ब्लॉक अव्वल

Thu, 08 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
syohara block tops in anti-coronavirus vaccination
कोरोनारोधी टीकाकरण में स्योहारा ब्लॉक अव्वल
विज्ञापन

बिजनौर। स्योहारा ब्लॉक ने जिले में सर्वाधिक कोरोनारोधी टीकाकरण इतिहास रच दिया है। स्योहारा ने निर्धारित लक्ष्य के दोगुने से भी अधिक टीकाकरण किया। सात जुलाई को स्योहारा ब्लॉक ने कुल 238 प्रतिशत टीकाकरण किया। इस दौरान सबसे कम 103.3 प्रतिशत चंदक का रहा। हालांकि यह भी निर्धारित लक्ष्य 300 से अधिक है।
जनपद के लोग कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आहट की संभावना को लेकर सतर्क होने लगे हैं। अब लोगों ने जागरूकता दिखाते हुए टीकाकरण केंद्रों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। आजकल हालात ये हैं कि जिले में वैक्सीन की तो जरूर किल्ल्त है, लेकिन स्वयं को सुरक्षा का टीका लगवाने वालों की कोई कमी नहीं है। रोजाना जिला अस्पताल से लेकर जनपद के करीब करीब हर बूथ पर लोग रोजाना टीकाकरण कराने पहुंच रहे हैं। जिले में प्रतिदिन कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी 11 ब्लॉक का टीकाकरण प्रतिशत की सूची जारी की है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार सात जुलाई तक जिले भर में कुल छह लाख 22 हजार 943 लोगों को प्रतिरक्षित किया जा चुुका है। इनमें पहली खुराक लगवाने वाले पांच लाख 29 हजार 651 और 93 हजार 292 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। उन्होंने बताया सात जुलाई को सात जुलाई को स्योहारा ब्लॉक ने कुल 238 प्रतिशत टीकाकरण किया। इस दौरान सबसे कम 103.3 प्रतिशत चंदक रहा। हालांकि यह भी निर्धारित लक्ष्य 300 से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 30 बूथ पर होगा टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 7400 वैक्सीन मिलीं तो जिला अस्पताल सहित कुल 29 सत्र संचालित किए गए। शुक्रवार को 9300 डोज और मिलने की संभावना है। इस कारण शुक्रवार को केवल 30 बूथ पर ही टीकाकरण होगा। वैक्सीन लेने के लिए वाहन भेज दिया गया है। जनपद में कहीं पर भी क्लस्टर सत्र संचालित नहीं होंगे। इन सत्रों को संचालित करने के लिए रोजाना कम से कम 30 से 35 हजार वैक्सीन की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed