फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sworn oath to make people aware

मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई

Sat, 23 Mar 2019 12:02 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 23 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sworn oath to make people aware
बिजनौर में सेंट मेरी स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शपथ लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सेंट मेरी स्कूल में विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया गया। उन्हें माता-पिता व परिजनों का मतदान कराने की शपथ दिलाई गई। स्कूल प्रबंधक फादर मैथ्यू जॉन ने कहा कि चुनाव ही लोकतंत्र के पर्व होते हैं। इसलिए अब लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने का अवसर है। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए एक अच्छे जनप्रतिनिधि को जीताकर संसद में भेजना चाहिए। संविधान में सभी को मतदान का अधिकार दिया गया है। मतदान के अधिकार का पालन करना हम सभी का कर्तव्य भी है। सभी को मतदान करके अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए। प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों को उनके माता-पिता व परिजनों का मतदान कराने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्या सिस्टर रिंसी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


हल्दौर/ रेहड़/ किरतपुर में  लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर आयोजित मतदाता जागरूकता एवं नैतिक मतदान कार्यक्रम में वक्ताओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। नगर में रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सीडी इंटर कॉलेज के परिसर में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे फकीरचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सांई इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल समेत नगर के कई पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लोगों को जागरूक करने के लिए नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद  कॉलेज के सभागार कक्ष में मतदान जागरूकता एवं नैतिक मतदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों, स्कूली बच्चों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से लोकसभा चुनाव में मतदान को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। मतदाता कार्यक्रम में नेहा, स्वाति, आयुषी, मुस्कान, संजना आदि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डा. अतीक दानिश व जितेन्द्र मारवाड़ी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बीईओ प्रदीप कौशिक, सीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर रमा शंकर, आरएचएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेघराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं में  रेहड़ इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। शुक्रवार को राजकीय नवरत्न इंटर कॉलिज में प्रधानाचार्य बीआर धीमान ने विद्यार्थियों को शुचितापूर्ण मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी ने हाथ उठाकर यह शपथ ली कि कि वह बिना  किसी दवाब के, बिना किसी प्रलोभन के निष्पक्ष, ईमानदार और विकास करने वाले को मतदान करेंगे। इस अवसर पर अनुपम ठाकुर, गिरवर सिंह, बलवेंद्र सिंह, किशन सिंह आदि रहे।

वहीं किरतपुर में राजकीय कन्या इंटर कालेज में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रधानाचार्या आयशा सुल्ताना ने छात्राओं, अभिभावकों से अपने मत के प्रयोग का आह्वान किया गया। समस्त स्टाफ व छात्राओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिये शपथ ग्रहण करवाई गई। प्रधानाचार्या आयशा सुल्ताना ने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी है। मतदाता अपने मत का इस्तेमाल अवश्य करें। प्रधानाचार्या आयशा सुल्ताना, कविता शर्मा, शबाना अंजुम, सुरभि, प्रतिभा गौतम, रिता रानी, मरियम, प्रिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed