फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Swahedi and Kiratpur bypass will be ready by Diwali

दीपावली तक तैयार हो जाएगा स्वाहेड़ी और किरतपुर बाईपास

Sun, 12 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Swahedi and Kiratpur bypass will be ready by Diwali
बिजनौर-नजीबाबाद के बीच फोरलेन हाइवे का होता निर्माण कार्य। - फोटो : BIJNOR
दीपावली तक तैयार हो जाएगा स्वाहेड़ी और किरतपुर बाईपास
विज्ञापन

बिजनौर। बेहतर सड़कें ही विकास और तरक्की की पटकथा में अहम भूमिका निभाती हैं। बिजनौर में सड़कों की दशा तेजी से सुधर रही है। बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील किए जाने का काम इसी गति से चलता रहा तो मार्च 2023 तक निर्माण पूरा हो जाएगा। जबकि इस हाईवे के स्वाहेड़ी और किरतपुर बाईपास दीपावली तक चालू हो जाएंगे।
नेशनल हाईवे 119 मेरठ-पौड़ी को फोरलेन में तब्दील किया जाना था। जिसमें मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है। हालांकि बहसूमा से बिजनौर तक 40 किलोमीटर लंबी सड़क फिलहाल हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण्य में फंसी हुई है। जिसके चलते बहसूमा से बिजनौर तक वन मंत्रालय की एनओसी मिलने के बाद ही फोरलेन सड़क बन सकेगी। एनओसी के बाद ही बिजनौर बैराज पर नया पुल बनेगा। वहीं, बिजनौर में बाईपास भी एनओसी में उलझा हुआ है।
विज्ञापन

बिजनौर से नजीबाबाद तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है, इसका करीब 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुछ जगहों पर एक लेन बनाते हुए ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। उधर, स्वाहेड़ी और किरतपुर में बाईपास का निर्माण चल रहा है। ये दोनों ही बाईपास दीपावली तक पूरे कर लिए जाएंगे। जिसके बाद स्वाहेड़ी गांव और किरतपुर शहर की भीड़ मेें ट्रैफिक को जाने की जरूरत नहीं होगी। जिसके बाद बिजनौर से नजीबाबाद तक ट्रैफिक सरपट दौड़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा हाईवे का निर्माण
दोनों बाईपास का निर्माण दीपावली तक पूरा हो जाएगा। वहीं, इस हाईवे के निर्माण को पूरा करने के लिए मार्च 2023 का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें भनेड़ा और जलालाबाद के बीच एक अंडरपास का निर्माण भी है। इस अंडरपास का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे का काम 55 प्रतिशत पूरा हो गया है। दीपावली तक स्वाहेड़ी और किरतपुर बाईपास चालू कर दिए जाएंगे। मार्च 2023 तक हाईवे काम शत प्रतिशत तक पूरा कर लिया जाएगा
- पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, साइट इंजीनियर

बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी में बाइपास की सर्विस रोड बनाने के लिए समतल की गई जमीन।

बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी में बाइपास की सर्विस रोड बनाने के लिए समतल की गई जमीन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed