{"_id":"61e32390091c9b7f3c2f90bc","slug":"suspicion-of-sp-remains-rld-did-not-open-its-cards-bijnor-news-mrt573560511","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का सस्पेंश बरकरार, रालोद ने भी नहीं खोले पत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का सस्पेंश बरकरार, रालोद ने भी नहीं खोले पत्ते
विज्ञापन
सपा का संशय बरकरार, रालोद ने नहीं खोले पत्ते
बिजनौर। शनिवार को भाजपा ने तो अपने पत्ते खोल दिए, लेकिन सपा का संशय अभी भी बरकरार है। वहीं रालोद ने भी बिजनौर और चांदपुर सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम नहीं खोले हैं। दावेदारों की बात करें तो गठबंधन में इनकी संख्या काफी ज्यादा है। हालांकि नजीबाबाद, नगीना और नूरपुर की तस्वीर सपा में लगभग साफ ही हो चुकी है। वहां वर्तमान विधायकों के नाम की चर्चा हो रही है।
सपा और रालोद गठबंधन के तहत सपा जिले में पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव में प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। वहीं रालोद बिजनौर, नहटौर और चांदपुर में अपने सिंबल पर प्रत्याशियों को चुनाव में उतारेगी। रालोद ने नहटौर से पूर्व सांसद मुंशीराम पाल को टिकट दे चुकी है। इसके अलावा बिजनौर और चांदपुर में अभी तक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। बाकी पांच सीटों पर सपा के दावेदार टिकट के लिए जोर आजमाइश करते दिख रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी नाम पर पक्की मुहर नहीं लगी है। पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा के रुख को भांपने के बाद इन सीटों पर सपा नाम का ऐलान करने की तैयारी थी। शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट आते ही सपा में भी रविवार को लिस्ट आने की चर्चा होने लगी।
कहां से कौन सपा का दावेदार
नगीना में सपा से विधायक मनोज पारस एक मात्र टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं। नूरपुर में सपा से विधायक नईमुल हसन, कुंतेश सैनी, इरशाद अली अंसारी, वीके सैनी, ओमकारी यादव, हाजी उस्मान का नाम दावेदारों में चल रहा है। वहीं बढ़ापुर में शैलेंद्र चौहान, कपिल गुर्जर, फहद यजदानी, शराफत हुसैन, पंकज अग्रवाल, राधा सैनी, अवतार सिंह, मंदीप सिंह, रईश कुरैशी, ईशाक उम्मानी, विपिन चौहान, मंशाराम सैनी, किरपाल सैनी, हाजी जावेद राइन, राधा सैनी, ब्रजवीर चौधरी, सरदार सरजीत सिंह, सरदार अवतार सिंह, सरदार जोधवीर सिंह आदि नाम की चर्चा दावेदारों में है। धामपुर विधानभा से सपा में पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान का नाम मजबूत चल रहा है। इसके अलावा जियाउल्ला, हाजी एहसान टिकट की मजबूती से दावेदारी कर रहे हैं। चांदपुर में भले ही रालोद के खाते में जा रही है, लेकिन यहां पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, इकबाल ठेकेदार, रफी सैफी, मुंतजिर ठेकेदार, स्वेता चौधरी दावेदार हैं।
विज्ञापन
नजीबाबाद में सपा से विधायक तसलीम अहमद की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। दावेदारी में रफीक अंसारी, खुर्शीद मंसूरी, फुरकान खां का भी नाम चल रही।
कुछ रालोद के दावेदारों ने दे दी पार्टी
बिजनौर। रालोद ने अभी तक बिजनौर का टिकट किसी को नहीं दिया है। हालांकि जब नहटौर का टिकट फाइनल हुआ, बिजनौर के भी कुछ दावेदारों ने पार्टी तक दे डाली। ऐसे दावेदार अपना नाम पक्का मान रहे हैं। यदि दावेदारों की बात करें तो बिजनौर सीट पर रालोद से डॉ. नीरज चौधरी, जिलाध्यक्ष अली अदनान, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, नागेंद्र पंवार, बृजवीर सिंह, प्रवीण सिंह देशवाल, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल सिंह राणा, पूर्व डीएम एसके वर्मा, पूनम चौधरी, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह टिकट मांग रहे हैं।
बसपा ने पहले ही घोषित कर दिए आठों सीटों पर प्रत्याशी
बिजनौर। प्रत्याशी घोषित करने के मामले में बसपा काफी आगे है। नजीबाबाद से शाहनवाज आलम, नगीना से इंजीनियर ब्रजपाल सिंह, बढ़ापुर से मोहम्मद गाजी, धामपुर से हाजी कमाल अहमद, नहटौर से प्रिया सिंह, बिजनौर रूचि वीरा, चांदपुर डॉ.शकील हाशमी, नूरपुर से हाजी जियाउद्दीन अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सागर ने बताया कि हमारे प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं।