फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sushma Gupta of Jhalu is raising the pride of Hindi abroad

झालू की सुषमा गुप्ता विदेशों में बढ़ा रही हिंदी का गौरव

Mon, 23 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sushma Gupta of Jhalu is raising the pride of Hindi abroad
सुषमा गुप्ता। - फोटो : BIJNOR
झालू की सुषमा गुप्ता विदेशों में बढ़ा रही हिंदी का गौरव
विज्ञापन

बिजनौर। झालू निवासी सुषमा गुप्ता पिछले 45 वर्षों से विदेशों में हिंदी की पताका फहरा रही हैं। वह जिस देश में भी रहीं उस देश में ही हिंदी का प्रसार किया। उन्होंने, करीब दो हजार विदेशी लोक कथाओं का हिंदी में अनुवाद किया। उन्होंने सौ से भी अधिक पुस्तकों का संकलन किया है।
झालू निवासी सुषमा गुप्ता के पति देवेंद्र गुप्ता तेल कंपनी ओएनजीसी में कार्यरत रहे। इस दौरान उनका तबादला कई ऐसे अहिंदी भाषी राज्यों में हुआ, जहां हिंदी संपर्क की भाषा नहीं थी। पुदुचेरी और तमिलनाडु में प्रवास के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को हिंदी से जोड़ने का प्रयास किया। सन 1976 में वह पति के साथ नाइजीरिया चली गई और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ इबादन से लाइब्रेरी साइंस में एमएलएस किया और थियोलॉजिकल कॉलेज में लाइब्रेरियन का कार्य करने लगी। उन्होंने महसूस किया कि वहां भारतीय लोग तो काफी हैं, लेकिन हिंदी का प्रसार कम है। उन्होंने हिंदी के प्रसार के लिए कार्य करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कुछ पुस्तकें भी लिखीं। नाइजीरिया के बाद इथोपिया और फिर लिसोथो में उन्होंने हिंदी के लिए कार्य किया। सूरीनाम में लाखों की संख्या में हिंदीभाषी लोग रहते थे। उन्होंने छोटी-छोटी कहानियों और दंत कथाओं के माध्यम से लोगों को हिंदी से जोड़ना शुरू किया। उन्होंने जर्मनी, रूस, चीन, फ्रांस, इटली, अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका के देशों की लोक कथाओं को संकलित करना शुरू किया। वह अब तक दो हजार से अधिक लोक कथाएं लिख चुकी हैं। उनकी लोक कथाओं का संकलन ‘देश-विदेश की लोक कथाएं’ शृंखला में प्रकाशित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुषमा गुप्ता ने रैवन की लोक कथाएं, राजा सोलोमन, मकेडा की रानी शीबा जैसी तमाम किताबें लिखी हैं। जीवन के 80 बसंत देख चुकी सुषमा गुप्ता आज भी लेखन कार्य में व्यस्त हैं। वर्तमान में वह कनाडा के विंडसर शहर में रहती हैं। सुषमा गुप्ता बताती है कि उनकी लोक कथाओं की कई पुस्तकें अमेरिका और कनाडा के विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल हैं। उनका कहना है कि उन्होंने बेहद सरल हिंदी में कहानियां लिखने का प्रयास किया है, जिससे अहिंदी भाषी तथा कम हिंदी जानने वाले लोग भी कहानियों से जुड़ जाते हैं। वह बताती हैं कि आज हिंदी का प्रसार पूरे विश्व में फैल रहा है तथा हिंदी भाषा अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में उभर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed